Iran-Israel War: बीच मझधार अकेले खड़े रह गए ट्रंप, जंग के बीच सथी देशों से मिला बड़ा झटका, होर्मुज को लेकर क्या की थी अपील?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पैरों तले जमीन खिसक गई है। ईरान से जंग के बीच यूएस के करीबी दोस्त देशों नेउसे बीच मझधार में अकेला छोड़ दिया है। दरअसल, ट्रंप ने चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और अन्य देशों से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आस-पास अपने-अपने नौसैनिक जहाज तैनात करने के लिए कहा था। लेकिन सभी ने ऐसा करने से इनकार कर ट्रंप को बड़ा झटका दिया है। आपको बता दें कि, ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह आग्रह किया था।
यह भी पढ़े -'क्षेत्र को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो अमेरिका...' ईरानी राष्ट्रपति ने पश्चिम एशिया को दी सलाह, बैंकिंग सेक्टर को लेकर दी चेतावनी
ट्रंप की अपील
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि दुनिया के और भी देश अपने शिप्स की रक्षा की जिम्मेदारी खुद क्यों नहीं उठाते? हम सालों से उनकी सुरक्षा कर रहे हैं। अगर हम आपको इस बयान का मलतब साफ-साफ समझाएं तो ट्रंप का कहना है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से कई देशा का तेल गुजरता है जो कि व्यापार का अहम हिस्सा है, इसलिए इसकी सुरक्षा का जिम्मा भी सभी देशों का होना चाहिए।
यह भी पढ़े -ऑस्कर के रेड कारपेट पर छाए निक जोनस-प्रियंका चोपड़ा, पति के साथ पहुंची ईशा अंबानी, यहां देखें इवेंट के रेड कार्पेट लुक्स
जापान से बड़ा झटका
जापान के बयान से साफ हो गया है कि वह समुद्रीय मार्ग पर अपने नौसैनिक जहाज को खड़ा नहीं करेंगे। देश के प्रधानमंत्री कार्यालन ने कहा कि उन्हें इस चीज के लिए अब तक अमेरिका ने किसी भी प्रकार की आधिकारिक अपील नहीं की है। तनाव को देखते हुए वहां जहाज भेजना सुरक्षित नहीं साबित होगा।
ऑस्ट्रेलिया-साउथ कोरिया ने किया इनकार
इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया ने यह साफ कर दिया है कि वह स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के पास अपना जहाज नहीं खड़ा करेंगे। वहीं, दक्षिण कोरिया ने ट्रंप को डिप्लोमेटिक तरीके से मना किया है। सियोल ने कहा है कि पहले वह अच्छी तरह से समीक्षा करने के बाद कोई कदम उठाएंगे। फिलहाल दक्षिण कोरिया की तरफ से ना है। अब देखना यह होगा कि हर तरफ से झटका मिलने के बाद ट्रंप का अगला कदम क्या होता है?
Created On :   16 March 2026 2:41 PM IST












