US-Israel Iran War: मिडिल ईस्ट में संघर्ष के बीच इजरायली पीएम की हत्या की खबर, यूजर ने बताई 6 उंगलियां, अब सरकार ने किया स्पष्ट

डिजिटल डेस्क, यरूशलेम। मिडिल ईस्ट में युद्ध जारी है। इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मौत की खबर सामने आई थी, जिस पर इजरायल का बयान सामने आया है। इजरायल सरकार का कहना है कि उनकी मौत की खबर झूठी है और उनके प्रधानमंत्री पूरी तरह से स्वस्थ हैं। दरअसल, हाल ही में उनका एक कथित AI-जनरेटेज वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद दावा किया जा रहा है कि उनकी हत्या की दी गई है।
यह भी पढ़े -स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के समुद्री रास्ते को सुरक्षा देने के लिए ट्रंप ने बनाया प्लान, चीन, जापान समेत इन देशों के साथ आने की जताई उम्मीद
इजरायली पीएम हत्या की खबर फर्जी
अब इजरायल ने उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। इसमें बताया गया है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष के बीच इजरायली पीएम की हत्या हो गई है। इस खबर को इजरायल ने फेक बताया है।
6 उंगलिया आ रही नजर
इस अफवाह के बाद नेतन्याहू ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अमेरिका-इजरायल और ईरान जंग को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को जब सोशल मीडिया पर शेयर किया गया तो इसके कुछ समय बाद एक यूजर ने दावा किया कि वह अपना हाथ उठा रहे थे तो उसमें 6 उंगलिया नजर आ रही है। इसी के आधार पर अन्य लोग अटकलें लगा रहे है कि यह वीडियो एआई जनरेटेड हो सकता है। इसके बाद उनकी मौत से जुड़ी खबरें फैलने लगीं।
यह भी पढ़े -मार्केट आउटलुक अमेरिका-ईरान युद्ध, कच्चे तेल की कीमत और फेड की बैठक पर निर्भर करेगी शेयर बाजार की चाल
उठने लगे ये सवाल?
इजरायल के पीएम की हत्या की खबरें तब तेज हो गई थी, जब अमेरिकी कंजरवेटिव कमेंटेटर Candace Owens ने एक्स पर इस मुद्दे को लेकर सवाल किए कि "बिबी कहां हैं?" यहां पर उन्होंने नेतन्याहू के निकनेम से संबोधित किया है। उन्होंने कहा, "उनका कार्यालय उनकी नकली AI वीडियो क्यों जारी कर रहा है और फिर डिलीट क्यों कर रहा है? और व्हाइट हाउस में इतनी घबराहट क्यों है?"
Created On :   15 March 2026 1:14 PM IST













