Iran-Israel War: बदले की आग में झुलस रहा ईरान, सेना के सिर पर खून सवार! खामेनेई की हत्या को बताया बड़ा अपराध

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच ईरान के ताकतवर सैन्य संगठन इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने एक सख्त चेतावनी दी है। संगठन ने कहा है कि वह अपने सर्वोच्च नेता (अयातुल्लाह सैयद अली हुसैनी खामेनेई) की मौत का बदला जरूर लेगा। IRGC ने साफ कहा कि उनका निशाना इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू हैं और वे उन्हें ढूंढ कर सजा देंगे।
यह भी पढ़े -स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के समुद्री रास्ते को सुरक्षा देने के लिए ट्रंप ने बनाया प्लान, चीन, जापान समेत इन देशों के साथ आने की जताई उम्मीद
'खामेनेई की हत्या बहुत बड़ा अपराध'
ईरानी गार्ड्स ने अपनी वेबसाइट सेपाह न्यूज पर बयान जारी किया। इसमें कहा गया कि अगर निर्दोष लोगों की जान लेने वाला यह व्यक्ति जिंदा है, तो उसे कहीं भी छिपने नहीं दिया जाएगा। संगठन ने कहा कि 28 फरवरी को अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या बहुत बड़ा अपराध है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
इजरायल के रक्षा मंत्री ने क्या कहा?
वहीं, दूसरी तरफ इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने कहा कि ईरान के साथ चल रहा युद्ध अब और गंभीर दौर में पहुंच गया है। उन्होंने ईरान के खर्ग द्वीप पर बने तेल निर्यात केंद्र पर अमेरिका के हमलों का समर्थन किया। अमेरिका का कहना है कि यह हमला सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर किया गया था।
काट्ज ने कहा यह भी कहा कि कि ईरान के खिलाफ यह लड़ाई अब और तेज होगी। उनके मुताबिक इस संघर्ष में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक इसकी जरूरत होगी।
Created On :   15 March 2026 2:18 PM IST












