Iran-Israel War: यातायात पर मिडिल ईस्ट तनाव का प्रभाव, दुबई की 5-अबू धाबी की सारी उड़ानें कैंसिल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव का असर अब हवाई यात्रा पर भी साफ दिखाई दे रहा है। कई देशों ने अपने वायु क्षेत्र पर पाबंदी लगा दी है जिसके चलते अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का समय बिगड़ गया है। इसका असर भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच चलने वाली उड़ानों पर भी पड़ा है। यूएई के एयरपोर्ट अथॉरिटी के नए निर्देशों के बाद एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस को कई उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं।
यह भी पढ़े -ईरान के तेल क्षेत्रों पर हमला पड़ेगा भारी, स्थानीय अमेरिकी कंपनियों के ठिकानों को बनाएंगे निशाना सैयद अब्बास अराघची
कई उड़ानें रद्द
जानकारी के मुताबिक, 15 मार्च 2026 को चलने वाली कई अतिरिक्त (एड-हॉक) उड़ानें भी रद्द कर दी गई हैं। इससे भारत और यूएई के बीच यात्रा करने वाले कई यात्री परेशान हो गए हैं। एयर इंडिया ने बताया कि दुबई एयरपोर्ट के आदेश के चलते उड़ानों की संख्या कम करनी पड़ी है। दिल्ली से दुबई के बीच अब केवल एक ही आने-जाने वाली फ्लाइट चलेगी। पहले यहां पांच उड़ानें तय थीं, जिनमें से चार को रद्द कर दिया गया है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई के लिए छह में से पांच उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। सिर्फ एक दिल्ली-दुबई रिटर्न फ्लाइट ही चलेगी। वहीं, अबू धाबी के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की सभी पांच उड़ानें फिलहाल रद्द हैं।
यह भी पढ़े -राहुल गांधी ने कहा सदन भारत के लोगों की अभिव्यक्ति,पूरे देश को करता है रिप्रेजेंट, BJP MP ने कहा सदन में अनाप-शनाप बोलकर बाधा डालना उनका काम
एयरलाइन ने क्या कहा?
आपको बता दें कि, शारजाह के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस दिल्ली, कन्नूर, कोच्चि, कोझिकोड, मुंबई और तिरुवनंतपुरम से उड़ानें चलाने की योजना बना रही है। वहीं, रास अल खैमाह के लिए कोझिकोड और कोच्चि से उड़ानें चल सकती हैं। एयरलाइन ने कहा है कि ये उड़ानें भी स्लॉट मिलने और हालात सामान्य रहने पर ही चलेंगी। यात्रियों से कहा गया है कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति जरूर जांच लें।
Created On :   15 March 2026 9:56 AM IST













