Iran-Israel War: क्या मुज्तबा खामेनेई की मौत की खबर केवल अफवाह? ट्रंप ने ईरान के सुप्रमी लीड़र की हेल्थ को लेकर किया बड़ा दावा

क्या मुज्तबा खामेनेई की मौत की खबर केवल अफवाह? ट्रंप ने ईरान के सुप्रमी लीड़र की हेल्थ को लेकर किया बड़ा दावा
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें नहीं पता मोज्तबा खामेनेई जिंदा हैं या नहीं। सार्वजनिक रूप से नजर न आने पर ट्रंप ने सरेंडर की सलाह दी, जबकि मौत की खबर को सिर्फ अफवाह बताया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को लेकर बड़ा बयान दिया है। NBC न्यूज को दिए एक फोन इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि उन्हें यह भी नहीं पता कि मुज्तबा खामेनेई जिंदा हैं या नहीं। उनका कहना है कि अब तक उन्हें किसी ने सार्वजनिक रूप से देखा ही नहीं है।

ट्रंप का बड़ा दावा

ट्रंप ने कहा कि ऐसी बातें सुनने में आ रही हैं कि शायद मुज्तबा खामेनेई अब जिंदा नहीं हैं। हालांकि उन्होंने साफ किया कि अभी तक यह सिर्फ अफवाह है और इसकी कोई पक्की जानकारी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर मुज्तबा खामेनेई जिंदा हैं तो उन्हें अपने देश के लिए समझदारी दिखानी चाहिए और हालात को देखते हुए सरेंडर करने के बारे में सोचना चाहिए।

सुप्रीम लीडर बनने के बाद दिखाई नहीं दिए मुज्तबा

दरअसल, सुप्रीम लीडर बनने के बाद से मुज्तबा खामेनेई कहीं भी सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए हैं। गुरुवार को उनका एक संदेश ईरान के सरकारी टीवी पर पढ़कर सुनाया गया था, लेकिन उसमें उनकी कोई वीडियो या आवाज नहीं थी। गौरतलब है कि इससे पहले अमेरिका और इजरायल के हमलों में उनके पिता आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इसके बाद मुज्तबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर बनाया गया।

Created On :   15 March 2026 9:11 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story