US-Israel Iran War: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के समुद्री रास्ते को सुरक्षा देने के लिए ट्रंप ने बनाया प्लान, चीन, जापान समेत इन देशों के साथ आने की जताई उम्मीद

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के समुद्री रास्ते को सुरक्षा देने के लिए ट्रंप ने बनाया प्लान, चीन, जापान समेत इन देशों के साथ आने की जताई उम्मीद
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 16वां दिन है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 16वां दिन है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। उनका कहना है कि फिलहाल ईरान के साथ युद्ध खत्म करने की कोई मंशा नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि ईरान तो समझौता करने को तैयार है। लेकिन अभी जो शर्तें है, वो पर्याप्त नहीं है। हालांकि, ट्रंप ने यह नहीं बताया कि किन शर्तों पर वो समझौता करने वाले हैं।

ट्रंप की होर्मुज में शांति की प्लानिंग

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एनबीसी से बातचीत करते हुए बताया कि अगर ईरान के साथ कोई समझौता होता है तो उसमें इस शर्त को शामिल किया जाएगा कि वह पूरे तरह से अपने परमाणु कार्यक्रम रोक दें। साथ ही उन्होंने स्ट्रट ऑफ होर्मुज के लिए भी एक सुरक्षा प्लानिंग का जिक्र किया है। जिसके लिए उन्होंने कहा कि होर्मुज की सुरक्षा के लिए कई देशों को एक साथ आना होगा, ताकि युद्ध के कारण बढ़े दुनिया में तेल और गैस की कीमतों को कंट्रोल किया जा सके। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि इसके लिए कई देश साथ आने को भी तैयार है। उन्होंने आगे उम्मीद जताते हुए बताया कि चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया और यूनाइटेड किंगडम जैसे देश भी साथ आ सकते हैं और जहजों की आवाजाही सुरक्षित हो सके।

खर्ग द्वीप पर हुए हमले का नुकसान

डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि करते हुए कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान के सबसे अहम तेल केंद्र खर्ग द्वीप पर हमला किया है। इस दौरान इस द्वीप के कई हिस्से बुरी तरह तबाह हो गए हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि इस हमले में तेल की पाइपलाइन और ऊर्जा ढांचे को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। इस जंग की शुरुआत 28 फरवरी को हुई थी, इस दिन अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर हवाई हमला किया था, जिसमें उसके सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को मौत हो गई थी। इसके अलावा, कई अन्य ठिकानों को भी टारगेट किया गया था।

Created On :   15 March 2026 11:40 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story