US-Iran Peace Talk: 'यदि वे अपने मालिक की बात नहीं मानेंगे, तो...' ट्रंप का जिक्र करते हुए ईरान ने तेल अवीव को दी चेतावनी

यदि वे अपने मालिक की बात नहीं मानेंगे, तो... ट्रंप का जिक्र करते हुए ईरान ने तेल अवीव को दी चेतावनी
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची का एक बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।

डिजिटल डेस्क, तेहरान। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची का एक बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। उनका अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर कहा कि उन्हें तेल अवीव में अपने सहयोगियों से बातचीत करके चुप रहने को कहना होगा। अगर इसके बाद भी ट्रंप की बात नहीं मानते हैं तो उन्हें अच्छा सबक सिखाया जाएगा। इसके लिए तेहरान तैयार है।

अराघची का करारी प्रतिक्रिया

ईरानी विदेश मंत्री ने बताया, "ट्रंप ने अमेरिका को तेल अवीव में अपने पालतू जानवरों का मुंह बंद करने के लिए कहा है। यदि वे अपने मालिक की बात नहीं मानेंगे, तो ईरान उन्हें सबक सिखाएगा। हमारे लोगों और लीडरशिप के खिलाफ किसी भी खतरे का तुरंत कड़ा जवाब दिया जाएगा। हम किसी तरह का दबाव स्वीकार नहीं करेंगे।"

तनाव बढ़ने की आशंका

अब्बास अराघची का ये बयान ऐसे समय पर सामने है, जब समझौता ज्ञापन (MoU) हस्ताक्षर होने के बाद भी पश्चिम एशिया में तनाव कम नहीं हुआ है। इस बयान के दौरान अपने देश के लोगों और नेतृत्व करने को लेकर सख्त रुख देखने को मिला है। उन्होंने स्पष्ट मैसेज देते हुए कहा कि ईरान अपनी सुरक्षा और संप्रभुता से जुड़े मामलों में किसी का दबाव स्वीकार नहीं करेगा। साथ ही ट्रंप से अपील करते हुए कहा कि वे तेल अवीव में मौजूद अपने दोस्तों को कंट्रोल में रखे। अगर वे अमेरिका की बात नहीं मानते हैं तो इसका करारा जवाब दिया जाएगा। अराघची के इस टिप्पणी को अमेरिका और इजरायल के लिए सख्त चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है। साथ ही तनाव के और बढ़ने की उम्मीद भी है।

बातचीत के लिए कतर पहुंचे अमेरिकी दूत

इन घटनाक्रमों के बीच ईरान युद्ध को खत्म करने के लिए शुरुआती समझौते को लागू करने के संबंध में अमेरिका के दो दूत मंगलवार को बातचीत के लिए कतर पहुंच गए हैं। इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के खास दूत स्टीव विटकॉफ और उनके दामाद जेरेड कुशनर शामिल है। यह उनका दौरा ऐसे समय पर हो रहा है, जब हाल ही में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को शिपिंग ट्रैफिक खोलने वाले प्रयासों के दौरान गोलीबारी हुई थी।

Created On :   1 July 2026 6:23 PM IST

Tags

Next Story