PM Modi-Masood Talk: पीएम मोदी और ईरानी राष्ट्रपति की फोन पर बातचीत, मिडिल ईस्ट समेत कई मुद्दों पर गहन चर्चा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में शांति स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पार साइन हुए हैं। इसके बाद अमेरिका और ईरान के बीच वार्ताओं का दौर जारी है। इस बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान की फोन पर बातचीत हुई है। इस दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्र की मौजूदा स्थित के बारे में विस्तार से चर्चा की।
यह भी पढ़े -सुप्रीम लीडर और सुरक्षा परिषद के समर्थन से हुआ ईरान-अमेरिका शांति समझौता राष्ट्रपति पेजेश्कियन
हालिया और भविष्य के हालातों पर चर्चा
इस चर्चा के दौरान ईरान के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को पश्चिम एशिया की हालिया घटनाओं और भविष्य के लिए तय किए गए पहलुओं से अवगत कराया है। साथ ही पीएम मोदी ने अमेरिका और ईरान के द्वारा लिए गए फैसलों का स्वागत किया है। यानी एमओयू पर हुए हस्ताक्षर के प्रयासों पर खुशी जाहिर की है। इसके बाद से क्षेत्र में काफी हद तक तनाव भी कम हुआ है।
भारत का साफ रुख
प्रधानमंत्री ने बातचीत के दौरान दोबारा भारत का साफ रुख करके बताया कि सभी विवादों का निराकरण सिर्फ संवाद और कूटनीति के जरिए ही संभव है। उनका कहना है कि मिडिल ईस्ट में स्थायी शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के साथ समुद्री मार्ग में नौसेना और वैश्विक व्यापार के सुरक्षा के प्रयासों पर जोर दिया है। तनाव के बीच कई बार भारत कह चुका है कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता, बल्कि दुनियाभर की आर्थिक और रणनीतिक सुरक्षा भी काफी अहम है।
यह भी पढ़े -यूएस-ईरान समझौते को लेकर तेहरान-फ्रांस के बीच फोन पर बात, जर्मन विदेश मंत्री ने रूबियो से की मुलाकात
मिडिल ईस्ट में क्यों फैला तनाव?
मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर 28 फरवरी का हमला किया था। इसके जवाब में तेहरान ने पश्चिम एशिया में अमेरिका के ठिकानों पर हमले किए थे। इस के बाद दोनों पक्षो के बीच कई हमले हुए हैं, जिसमें तबाही की खबरें सामने आई थी। इन हमलों का असर खाड़ी में स्थित समुद्री मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी पड़ा। इस वजह से दुनियाभर की ऊर्जा सप्लाई पर असर हुआ है। हालांकि, मिडिल ईस्ट में पिछले कुछ दिनों से शांति बनी हुई है।
Created On :   30 Jun 2026 11:25 PM IST












