बांग्लादेश में हिंदुओं पर जुल्म!: हिंदू छात्र को किया किडनैप... बेरहमी से की पीटाई, भागने में पैर और कुल्हे की टूटी हड्डी

डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश से लगातार हिंदुओं की हत्या, उन्हें परेशान करने जैसी कई घटनाएं सामने आई है। इसी क्रम में राजधानी ढाका से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां के वारी इलाके में सोमवार रात को एक 27 वर्षिय हिंदू लॉ स्टूडेंट का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया था। जानकारी के मुताबिक, किडनैपर्स ने उसको बंधक बनाकर एक घर में कैद कर लिया। इसके बाद उसे बेरहमी से पीटा और छोड़ने के बदले में 50 हजार टका की फिरौती की मांग की। हालांकि, पीड़ित उनके चंगुल से भाग निकला और उसका इलाज ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) किया जा रहा है।
यह भी पढ़े -बांग्लादेश में एलजीबीटीक्यूआई+ समुदाय के खिलाफ बढ़ रही हिंसा, फ्रांस के अधिकार समूह ने जताई चिंता
पीड़ित के परिजनों ने क्या कहा?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित का नाम सुभाष देउरी बताया जा रहा है, जो ओल्ड ढाका के सेंट्रल लॉ कॉलेज में पहले साल की पढ़ाई करता है। इतना ही नहीं अगर जरूरत पड़ती है तो वह जगन्नाथ यूनिवर्सिटी के केंद्रीय मंदिर में पूजा-पाठ में भी मदद करता था। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि सोमवार रात करीब 8 बजे सुभाष रिक्शे से स्वामीबाग इलाके में गया था। इसी समय कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया और एक घर में कैद कर लिया।
यह भी पढ़े -दिल्ली में ट्रांसजेंडर का भेष बनाकर ग्राहकों को लुभाते थे दो बांग्लादेशी नागरिक, गिरफ्तार
किडनैपर्स को इतनी दी रकम
बांग्लादेशी मीडिया संस्थान 'द डेली स्टार' ने पीड़ित के रिश्तेदार दीपू बर्मन के हवाले से लिखा कि किडनैपर्स ने सुभाष की पहले जमकर पिटाई की और इसके बाद परिवार से 50 हजार टका की फिरौती की मांग की। इसमें से परिवार ने 20 हजार टका दे भी दिए और बाकी की रकम अगली सुबह देनी थी। जब सुभाष को टॉर्चर किया गया तो उसे गंभीर चोटें भी आई हैं।
बिल्डिंग से लगाई छलांग
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को सुभाष किसी तरह उनके चंगुल से भाग निकला। इस दौरान उसने बिल्डिंग के एक हिस्से से छलांग लगाई। इस दौरान उसके पैर और कूल्हे की हड्डी टूट गई। फिर वह जैसे-तैसे अपने रूममेट तक पहुंचा, जहां से उसे तुरंत ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों का कहना था कि उसकी सर्जरी करनी पड़ेगी।
Created On :   1 July 2026 1:57 AM IST












