Ayatollah Ali Khamenei Funeral: खरगे नहीं, अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे सलमान खुर्शिद, ईरान में रखेंगे कांग्रेस का पक्ष

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी-इजराइल के संयुक्त हमले में मारे गए ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का राजकीय अंतिम संस्कार शुक्रवार (3 जुलाई, 2026) को आयोजित होने वाला है। इस अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दुनिया भर से कई देशों के नेता शामिल होंगे। ईरान ने भारत की दोनों मुख्य पार्टियों भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को न्योता दिया है।
यह भी पढ़े -पहली भारत यात्रा को लेकर जापानी पीएम साने ताकाइची ने जताई खुशी, प्रधानमंत्री मोदी ने किया स्वागत
कांग्रेस की ओर से सलमान खुर्शिद जाएंगे ईरान
सूत्रों के मुताबिक, ईरान के न्योते पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से पार्टी के विदेश विभाग के प्रमुख सलमान खुर्शिद अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होंगे। दरअसल,कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कम समय बचा है। ऐसे में खरगे जाने में असमर्थ हैं।
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के विदेश विभाग के प्रमुख सलमान खुर्शीद ईरान में अपनी पार्टी का पक्ष रखते हुए आधिकारिक संदेश देंगे। फिलहाल, सलमान खुर्शीद के जाने को लेकर फ्लाइट बुक नहीं हो पाई है। ऐसे में उनकी यात्रा के लिए चार्टर्ड विमान से भी जाने की संभावना है।
यह भी पढ़े -'मैं लाइफ को प्लान नहीं करती' बिना किसी करियर योजना के आगे बढ़ीं अंतरा माली और बनाई बॉलीवुड में पहचान
ईरान में 3 से 9 जुलाई तक अयातुल्ला खामेनेई का अंतिम संस्कार समारोह
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अपने दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निमंत्रण दिया था। ऐसे में भारतीय विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन अगले हफ्ते ईरान में भारत की ओर से शामिल हो सकते हैं।
बता दें, ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार का कार्यक्रम 3 जुलाई से लेकर 9 जुलाई, 2026 तक आयोजित किया गया है। इसमें 4 और 5 जुलाई को राजधानी तेहरान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 6 और 7 जुलाई को तेहरान के साथ-साथ मध्य ईरानी शहर कोम में खामेनेई की अंतिम यात्रा निकाली जाएगी और आखिरी दिन यानी 9 जुलाई, 2026 को देश के उत्तर-पूर्वी शहर मशहद में स्थित इमाम रजा दरगाह में अली खामेनेई को दफनाया जाएगा।
Created On :   2 July 2026 2:30 AM IST












