Pakistan Road Accident: बलूचिस्तान में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 40 ने गंवाई जान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बलूचिस्तान से खैबर पख्तूनख्वा जा रही एक बस रास्ते में गहरी खाई में गिर गई। हादसा इतना गंभीर था कि कई लोगों की मौके पर ही जान चली गई। कई लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद पुलिस, रेस्क्यू टीम और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। बचाव का काम कई घंटों तक चलता रहा। सरकार ने राहत कार्य शुरू कर दिया है और पूरे मामले की जांच के आदेश भी दिए हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बस में तय संख्या से ज्यादा यात्री मौजूद थे।
यह भी पढ़े -क्यूबा के डिप्लोमैट का दावा-अमेरिका दूसरे देशों पर क्यूबा को अलग-थलग करने के लिए डाल रहा है दबाव
बस खाई में कैसे गिरी?
यह हादसा बलूचिस्तान के शेरानी जिले के धनसार इलाके के पास हुआ। बस बलूचिस्तान से डेरा इस्माइल खान जा रही थी। रास्ते में अचानक बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में करीब 40 लोगों की मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हुए हैं।
यह भी पढ़े -अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक
राहत और बचाव का काम
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस, रेस्क्यू 1122 और दूसरे विभाग मौके पर पहुंच गए। घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। दोनों प्रांतों की टीमों ने मिलकर बचाव अभियान चलाया। सरकार ने कहा है कि पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी।
बस में ज्यादा यात्री थे
अधिकारियों के अनुसार, बस क्वेटा से करीब 36 यात्रियों के साथ निकली थी। रास्ते में एक दूसरी बस खराब हो गई, जिसके कुछ यात्री भी इसी बस में बैठ गए। बाद में रेस्क्यू टीम ने बताया कि हादसे के समय बस में करीब 48 लोग सवार थे। अब पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Created On :   3 July 2026 2:35 PM IST












