Middle East Conflict: 'क्षेत्र को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो अमेरिका...' ईरानी राष्ट्रपति ने पश्चिम एशिया को दी सलाह, बैंकिंग सेक्टर को लेकर दी चेतावनी

क्षेत्र को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो अमेरिका... ईरानी राष्ट्रपति ने पश्चिम एशिया को दी सलाह, बैंकिंग सेक्टर को लेकर दी चेतावनी
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष का आज 16वां दिन है। इस बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने बड़ा बयान जारी किया है।

डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष का आज 16वां दिन है। इस बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने बड़ा बयान जारी किया है। उनका कहना है कि खाड़ी क्षेत्र के नागरिक सुरक्षा और शांति के लिए अमेरिका को पश्चिम एशिया से बाहर कर दें। उन्होंने आगे कहा कि अगर वे इस क्षेत्र को सुरक्षित रखाना चाहते हैं तो अमेरिका को यहां से बाहर का रास्ता दिखा दें।

तेल और गैस की सप्लाई पर संकट

मिडिल ईस्ट की जंग ने अब बड़ा रूप धारण कर लिया है। इसके चलते कई ऊर्जा ठिकानों को नुकसान हुआ है। इस वजह से पूरी दुनिया में तेल और गैस की सप्लाई पर संकट मंडरा रहा है। शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के फुजैरा बंदरगाह पर एक ड्रोन अटैक हुआ। इसके बाद वहां पर जोरदार ब्लास्ट होने से आग लग गई। खाड़ी मामले के एक जानकार के मुताबिक, यूएई की रक्षा प्रणाली ने इस ड्रोन को टारगेट तक नहीं पहुंचने दिया। लेकिन ड्रोन का मलबा नीचे गिरने से आग लग गई थी। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।

बैंकिंग ढांचे पर हमले

प्रेस टीवी ने अपनी खबर में बताया कि ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने सख्त धमकी दी है। उसका कहना है कि अगर अमेरिका और इजरायल ने तेहरान के बैंकिंग ढांचे को निशाने बनाना जारी रखते हैं तो खाड़ी देशों में चल रही अमेरिकी बैंकों की शाखाओं पर हमले और तेज कर दिए जा सकते हैं। इरानी अधिकारी के अनुसार, पड़ोसी देशों में किए गए हालिया हमले अमेरिकी बैंकों पर थे। ये हमला ईरान की संपत्तियों पर किए गए हमलों के जवाब में थे। इन हमलों की वजह से कुछ समय के लिए बैंकिंग कामकाज पर असर देखने को मिला था।

Created On :   15 March 2026 1:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story