US-Israel Iran War: ईरान ने इराक में स्थित अमेरिकी दूतावास परिसर पर दागी मिसाइल! आसमान में उठा काले धुंए का गुबार

डिजिटल डेस्क, बगदाद। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग जारी है और यह तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर गई है। इस बीच शनिवार को ईराक की राजधानी बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास परिसर में बने एक हैलिपैड पर मिसाइल हमला हुआ है। इस हमले के बाद दूतावास परिसर के ऊपर काले धुएं का गुबार उठते हुए दिखाई दिया।
यह भी पढ़े -ईरानी सेना का दावा- अमेरिका की सेना पड़ी कमजोर...सबसे ताकतवर युद्धपोत को हराया, इस्लामी देशों के एकजुट होने की अपील
एक साथ दो जगह हमले
एसोसिएडेट प्रेस ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि जब बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास की कांले धुंए वाली तस्वीर सामने आई, इस समय संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के फुजैराह पोर्ट के पास एक ऑयल फेसिलिटी में भी आग लगई गई थी। अधिकारियों ने बताया कि ऑयल फेसिलिटी पर ईरानी ड्रोन से हमला किया गया था, लेकिन उसे इंटरसेप्ट कर दिया गया था, जिसके बाद उसका मलबा नीचे गिरने की वजह से वहां पर आग लग गई थी। ये घटनाएं ऐसे समय पर सामने आई है, जब पूरे क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां तेज हो गई हैं।
खर्ग द्वीप पर हमला
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि इस घटना के एक दिन पहले शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया था कि अमेरिकी सेना ने खर्ग द्वीप पर स्थित उन सैन्य ठिकानों को टारगेट किया गया, जहां से ईरान का तेल निर्यात केंद्र बना हुआ माना जाता है। इसके साथ ही ट्रंप ने धमकी देते हुए कहा कि अगर ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के समुद्री रास्ते से गुजरने वाले जहाजों को निशाना बनाना जा रखता है तो उनका अगला कदम उनके (ईरान) ऑयल इंफ्रास्ट्रक्चर होगा। हालांकि, ईरानी संसद स्पीकर ने चेतावनी देते हुए कहा था कि ऐसे हमलों का जवाब और ज्यादा जोरदार तरीके से देने का काम किया जाएगा।
अमेरिका और ईरान ने बढ़ाई सेना
रिपोर्ट में के मुताबिक, अमेरिका ने करीब 2,500 अतिरिक्त मरीन सैनिकों और एक एमफीबियस असॉल्ड जहाज को इलाके में तैनात कर दिया है। वहीं, दूसरी तरफ, ईरान ने इजरायल और खाड़ी के कई अरब देशों पर मिसाइल और ड्रोन हमले लगातार कर रहा है। इसके साथ ही ग्लोबल व्यापार समुद्री रास्ता होर्मुज को बंद कर दिया है।
Created On :   14 March 2026 9:19 PM IST













