US-Iran War: ईरान के खर्ग आईलैंड पर अमेरिका के हुए हमले के बाद ट्रंप की तीखी प्रतिक्रिया आई सामने, बताया युद्ध कब होगा खत्म

ईरान के खर्ग आईलैंड पर अमेरिका के हुए हमले के बाद ट्रंप की तीखी प्रतिक्रिया आई सामने, बताया युद्ध कब होगा खत्म
ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला करने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी नेताओं को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सभी नेताओं को पागल करार दिया है साथ ही युद्ध खत्म होने के संकेत भी दिए हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में लगातार तनाव जारी है। इसी बीच ईरान के खर्ग आईलैंडर पर अमेरिका ने हमला किया है, जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को बड़ी धमकी दी है। ट्रंप ने ईरान के नेताओं को पागल करार देते हुए कहा है कि देखो आगे क्या होता है। ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा है कि अमेरिका ईरान को सैन्य और आर्थिक दोनों तरह से तबाह कर रहा है। उन्होंने ये भी दावा किया है कि ईरान के नेताओं को मारना उनके लिए बहुत ही सम्मान की बात है।

ईरान के नेताओं को लेकर क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति?

डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा है कि ईरान की नौसेना खत्म हो चुकी है, उनकी वायु सेना अब नहीं बची है। मिसाइलें, ड्रोन और बाकी सब कुछ खत्म कर दिया जा रहा है और उनके नेता मार दिए गए हैं। हमारे पास बेजोड़ मारक क्षमता, पर्याप्त से ज्यादा गोला-बारूद और समय है। देखो आज इन पागल नेताओं का क्या होता है। वे 47 सालों से पूरी दुनिया में निर्दोष लोगों को मार रहे हैं और अब मैं संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में उन्हें मार रहा हूं। ऐसा करना कितना बड़ा सम्मान है।

खर्ग आईलैंड पर क्या बोले अमेरिकी अधिकारी?

बता दें, अब तक अमेरिका और इजराय ने खर्ग आईलैंड को लेकर सावधानी बरती है। लेकिन अब खबरें सामने आ रही हैं कि अमेरिका के अधिकारियों का कहना है आईलैंड पर कब्जा करने की संभावना पर विचार हो रहा है। ये आईलैंड ईरान के लिए एक बहुत ही अहम ऊर्जा केंद्र है। यहीं से ईरान का करीब 90 प्रतिशत तक तेल एक्सपोर्ट होता है।

ट्रंप का क्या है कहना?

ट्रंप के मुताबिक, अमेरिका की सेना आईलैंड के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को तबाह करने में सक्षम थी, लेकिन उन्होंने ऐसा ना करने का सोचा है। ट्रंप का कहना है कि "हमारे हथियार दुनिया के सबसे शक्तिशाली और अत्याधुनिक हथियार हैं। इसके बावजूद मैंने आईलैंड पर तेल बुनियादी ढांचे को नष्ट न करने का ऑप्शन चुना है।

कब लगेगा युद्ध पर फुल स्टॉप?

फॉक्स न्यूज रेडियो से बात करते हुए ट्रंप ने ईरान के साथ बढ़ते युद्ध को लेकर काफी मिक्स्ड जवाब दिए हैं। उनका कहना है कि यह युद्ध तभी खत्म होगा जब उन्हें अंदर से इसका आभास होगा। युद्ध की समय सीमा को लेकर ट्रंप के हवाले से कहा गया कि ये ज्यादा लंबा नहीं चलेगा, लेकिन यह कब खत्म होगा ये सिर्फ मुझे ही पता होगा।

Created On :   14 March 2026 1:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story