Iran-Israel War: सऊदी अरब में ईरान का बड़ा हमला, अमेरिकी विमानों को बनाया निशाना, मिडिल ईस्ट में कम होने का नाम नहीं ले रहा तनाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान और इजरायल- अमेरिका के बीच जंग रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। जैसे-जैसे दिन बीतते जा रहे हैं वैसे-वैसे हालात और भी ज्यादा तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। कोई भी पीछे हटने के मूड में नहीं दिख रहा है। इस बीच ईरान ने सऊदी अरब में अमेरिका के विमानों को निशाना बनाया है। न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले में अमेरिकी वायुसेना के पांच फ्यूल भरने वाले विमान जमीन पर ही नुकसान का शिकार हो गए। अच्छी बात यह है कि ये विमान पूरी तरह तबाह नहीं हुए हैं। अभी उनकी मरम्मत की जा रही है ताकि वे फिर से काम कर सकें।
यह भी पढ़े -अमेरिकी कांग्रेस में ईरान के गर्ल्स स्कूल पर हमले की जांच की मांग, डेमोक्रेटिक सीनेटर्स का सवाल-क्या टारगेट चुनते समय एआई का इस्तेमाल हुआ था
लेबनान में बड़ा हमला
वहीं दूसरी ओर लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दक्षिणी लेबनान के बुर्ज कलाविया इलाके में एक स्वास्थ्य केंद्र पर हुए इजरायली हमले की कड़ी आलोचना की है। इस हमले में 12 स्वास्थ्यकर्मियों की मौत हो गई। मंत्रालय ने कहा कि डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला करना अंतरराष्ट्रीय मानवीय नियमों के खिलाफ है।
यह भी पढ़े -अमेरिका ने ईरान के सुप्रीम लीडर समेत कई अधिकारियों को आतंकी घोषित, छिपने की जगह बताने वाले व्यक्ति को मिलेगा एक करोड़ डॉलर का ईनाम
ट्रंप का बड़ा बयान
US के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमें मध्य पूर्व और पूरी दुनिया में परमाणु खतरे को खत्म करना था। हम आज ऐसी मजबूत स्थिति में हैं, जैसी पहले किसी ने नहीं देखी। उनकी नेवी खत्म हो चुकी है, उनकी एयर फोर्स खत्म हो चुकी है, और उनकी ज्यादातर सेना खत्म हो चुकी है। उनके पास कोई रडार नहीं है। आज हमने बहुत बड़े हमले किए हैं। बहुत जोरदार हमले।
जब ट्रंप से पूछा गया कि नेवी होर्मुज जलडमरूमध्य से टैंकरों को सुरक्षा देना कब शुरू करेगी, तो उन्होंने कहा कि यह जल्द ही होगा, बहुत जल्द।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान युद्ध में US और इजरायल के मकसद थोड़े अलग हो सकते हैं। खैर, मुझे लगता है कि वे थोड़े अलग हो सकते हैं। वे हमसे अलग देश हैं। लेकिन वे (नेतन्याहू) आपको बताएंगे कि US जैसी ताकत पहले कभी नहीं थी। मैंने अपने पहले कार्यकाल में अपनी सेना को मजबूत बनाया।
Created On :   14 March 2026 9:31 AM IST












