US-Israel Iran War: अमेरिका ने ईरान के सुप्रीम लीडर समेत कई अधिकारियों को आतंकी घोषित, छिपने की जगह बताने वाले व्यक्ति को मिलेगा एक करोड़ डॉलर का ईनाम

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। मिडिल ईस्ट में संघर्ष के बीच अमेरिका ने एक इनाम की घोषणा की है। उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि ईरानी सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ज कोर्प्स (IRGC) के प्रमख नेताओं की जानकारी देने वाले को एक करोड़ डॉलर का इनाम दिया जाएगा।
अमेरिकी विदेश विभाग ने इस पोस्ट में अपील की है कि रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस कार्यक्रम के तहत की है। विभाग ने लोगों से उन व्यक्तियों के बारे में जानकारी मांगी है, जिन्हें ईरानी आतंकवादी नेता घोषित किया गया है। इस सूची में मृतक अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा समेत कई ईरान के बड़े नेता शामिल हैं।
यह भी पढ़े -ईरान ने ड्रोन बोट्स के एक बड़े जखीरे का वीडियो किया जारी! समुद्री रास्ते पर हमला करने में सक्षम
दुनियाभर में आतंकवादी गतिविधियों की प्लानिंग
पोस्टर के मुताबिक, इस संबंध में जानकारी देने वाले को एक करोड़ डॉलर तक ईनाम हो सकता है। इसके साथ ही बताया गया है कि विश्वसनीय सूचना देने वाले व्यक्ति को जरूरत पड़ने पर किसी दूसरे देश में बसाने की सुविधा भी दी जा सकती है। विदेश विभाग की तरह से जारी किए गए बैनर में बताया गया है कि ये व्यक्ति ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के अलग-अलग भागों का नेतृत्व करते हैं, जो दुनियाभर में आतंकवादी गतिविधियों की प्लानिंग करते हैं और उन्हें संगठित करने से लेकर अंजाम देने तक का काम करते हैं।
यह भी पढ़े -मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के रूस को अमेरिका से मिली राहत, 30 दिनों के लिए जारी किए विशेष लाइसेंस, तेल और ऊर्जा के लिए व्यापार शुरू!
अमेरिका ने इन ईरानी अधिकारियों ने नाम किए शामिल
अमेरिका द्वारा की गई अपील में जिन ईरानी अधिकारियों ने के बारे में जानकारी मांगी गई है, उनमें ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब, डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ अली असगर हेयाजी, मेजर जनरल याह्या रहीम सफवी, गृह मंत्री ब्रिगेडियर जनरल एस्कंदर मोमेनी और सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारिजानी का नाम शामिल है।
जानकारी के लिए ऐसे करे संपर्क
अमेरिकी विदेश विभाग ने बताया कि जिन लोगों के पार भी ईरान के अधिकारियों या आईआरजीसी के अन्य वरिष्ठ कमांडरों की जानकारी हैं। वे रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस कार्यक्रम के एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म या टोर नेटवर्क पर उपलब्ध सुरक्षित चैनल के जरिए संपर्क कर सकते हैं।
Created On :   14 March 2026 2:16 AM IST












