US-Israel Iran War: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के रूस को अमेरिका से मिली राहत, 30 दिनों के लिए जारी किए विशेष लाइसेंस, तेल और ऊर्जा के लिए व्यापार शुरू!

डिजिटल डेस्क, मॉस्को। ईरान और इजरायल के बीच युद्ध बढ़ते जा रहा है। इस बीच, ऊर्जा संकट पैदा हो गया है। इन सबके बीच अमेरिका ने रूस के समुद्र में फंसे रूसी तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद की अनुमति दे दी है। इस फैसले का रूस ने स्वागत किया है और स्पष्ट करते हुए कहा कि रूसी तेल के बिना ग्लोबल ऊर्जा मार्केट को स्थिर करना संभव नहीं है।
यह भी पढ़े -किसकी बदौलत ईरान अमेरिका जैसी सुपरपावर को दे रहा टक्कर, पर्दे के पीछे रहकर रूस दे रहा मदद, जाने कैसे?
गंभीर ऊर्जा संकट
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने शुक्रवार को मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि दुनियाभर के देश मौजूदा समय में गंभीर ऊर्जा संकट का जूझ रहे हैं। ऐसे हालातों में रूसी तेल के बिना बाजार को कंट्रोल करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा, "बाजार को स्थिर करना रूसी तेल की महत्वपूर्ण मात्रा के बिना संभव नहीं है। हम देख रहे हैं कि अमेरिका ऊर्जा बाजारों को स्थिर करने की कोशिश कर रहा है, और इस मामले में हमारे हित भी उससे मेल खाते हैं।"
यूक्रेन शांति वार्ता
इसके अलावा, रूस ने कहा कि इस युद्ध के चलते यूक्रेन शांति वार्ता में अमेरिका की दिलचस्पी कम होने वाली नहीं होगी। प्रवक्ता का कहना है कि इस समय रूस को इस बात की कोई फ्रीक नहीं है कि ईरान संकट के कारण यूक्रेन शांति स्थापित करने की मध्यस्थता में अमेरिका दिलचस्पी कम होने वाली है।
यह भी पढ़े -क्या भारत के लिए ईरान खोल देगा होर्मुज का समुद्री रास्ता? ईरानी सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि ने कर दिया स्पष्ट
30 दिनों के लिए विशेष लाइसेंस
बता दें कि रूस ने यह बयान ऐसे समय पर दिया है, जब अमेरिकी प्रशासन ने समुद्र में फंसे रूसी तेल और पेट्रोलियम उत्पादों को बेचने की मंजूरी दे दी है। जिसके लिए कई देशों को 30 दिनों का विशेष लाइसेंस जारी कर दिया गया है। अमेरिका के इस कदम को ग्लोबल स्तर पर मचे ऊर्जा बाजार में उथल-पुथल के बीच बड़ा राहत कदम माना जा रहा है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट का कहना है कि यह निर्णय ग्लोबल ऊर्जा बाजार को स्थिर बनाने और अचानक बढ़ती तेल कीमतों को कंट्रोल करने के लिए लिया गया है।
Created On :   13 March 2026 11:53 PM IST













