US-Israel-Iran War News: मीडिल ईस्ट में तनाव के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान के जल्द सरेंडर करने की कही बात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर गई है। इस युद्ध से मीडिल ईस्ट में तनाव बना हुआ है। दोनों ओर से ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से दावा किया है।
यह भी पढ़े -एक्रोमैटोप्सिया से पीड़ित सुपरहीरो का किरदार निभाएंगी अदा शर्मा, 'सुपर वेली' फिल्म का फर्स्ट लुक जारी
अमेरिकी राष्ट्रति ने ईरान के सरेंडर करने का दावा किया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि मिडिल ईस्ट में जारी जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान सरेंडर करने वाला है. एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार, जी7 की बैठक में ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के परिणामों के बारे में बात करते हुए ट्रंप ने सहयोगियों से कहा कि उन्होंने एक ऐसे कैंसर से छुटकारा पा लिया है जो सभी के लिए खतरा था।
14 दिनों से जारी जंग में मीडिल ईस्ट में त्राही-त्राही मच गई है। दोनों ओर से ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में बीती रात ईरान की सेना (आईआरजीसी) ने इजराइल के कई क्षेत्र में हमला किया है।
ईरान ने इजराइल के कई शहरों पर दागीं मिसाइल-ड्रोन
आईआरजीसी के मुताबिक, ईरान ने इजराइल के कई क्षेत्रों में अटैक किया है। इनमें उत्तरी इजरायल, किरयात शमोना, हदेरा, हाइफ़ा, बहरीन में अमेरिकी पांचवां बेड़ा और क्षेत्र समेत अमेरिकी के अन्य ठिकानों पर टारगेट किया गया है। इन हमले के लिए ईरान ने खोर्रमशहर, खेबर, शेकान, फत्ताह, इमाद और क़द्र मिसाइलों के साथ-साथ ड्रोन का इस्तेमाल किया है।
ईरान के हमले के बाद इजराइल के इलात में तीन बैलिस्टिक मिसाइल दागने के बाद सायरन बजने लगे। अल जज़ीरा के मुताबिक, इजरायली सेना ने दावा किया है कि उन्होंने पिछले दिन पश्चिमी और मध्य ईरान में 200 से अधिक ठिकानों पर हमला किया है। वहीं, एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया है कि इजरायली ड्रोन ने बेरूत के बाहरी इलाके में एक रिहायशी अपार्टमेंट इमारत को निशाना बनाया है।
ईरान ने USS अब्राहम लिंकन पर किया हमले का दावा
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने अमेरिका के ताकतवर जंगी जहाज यूएसएस अब्राहम लिंकन पर हमला किया, IRGC की ओर से ऐसा दावा किया जा रहा है। हालांकि अमेरिका की ओर से ईरान के इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया गया है। जबकि IRGC ने ये साफ तौर पर कहा हमले की वजह से लड़ाकू जहाज काम करने की स्थिति में नहीं रह गया है और उसे खाड़ी जल क्षेत्र से पीछे हटना पड़ा है।
Created On :   13 March 2026 6:46 PM IST













