Israel-US-Iran: जंग के 14वें दिन भी जिद पर अड़े नेतन्याहू! ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की जिंदगी की ली 'नो गारंटी', हिजबुल्लाह को भी चेतावनी

जंग के 14वें दिन भी जिद पर अड़े नेतन्याहू! ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की जिंदगी की ली नो गारंटी, हिजबुल्लाह को भी चेतावनी
अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध जारी है। इस जंग को शुरू हुए 14 दिन बीत चुके हैं। इस दौरान इजराइल-अमेरिका ईरान पर संयुक्त हमले कर रहा है। इस बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध जारी है। इस जंग को शुरू हुए 14 दिन बीत चुके हैं। इस दौरान इजराइल-अमेरिका ईरान पर संयुक्त हमले कर रहा है। इस बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि सुन्नी और शिया दोनों ही चरमपंथी हैं और पूरी दुनिया के लिए खतरा हैं। हम यह नहीं कह सकते कि यह समस्या अपने आप हल हो जाएगी।

पीएम नेतन्याहू ने हिज्बुल्लाह और ईरान को दी चेतावनी

इस दौरान पीएम नेतन्याहू ने हिजबुल्लाह को लेकर भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमने लेबनान सरकार को चेतावनी दी है कि वे आग से खेल रहे हैं। अगर वे हिजबुल्लाह को निहत्था किए बिना उसे काम करने देते रहे तो इसका मतलब है कि वे अपना भाग्य खुद चुन रहे हैं। अगर वे कोई कार्रवाई नहीं करते हैं तो हम कार्रवाई करेंगे। नेतन्याहू ने कहा कि जमीनी स्तर पर यह कैसे किया जाएगा, इस बारे में मैं विस्तार से नहीं बताऊंगा, लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हिजबुल्लाह को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि इजरायल ईरान में विपक्षी समूहों को हथियार देने की दिशा में काम कर रहा है? तो इस पर नेतन्याहू ने कहा कि मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि ईरानी जनता के प्रयासों के बिना शासन को नहीं गिराया जा सकता और हमने उन्हें इस बात की जानकारी दे दी है। हमने उन्हें बताया है कि मदद रास्ते में है। उन्होंने आगे कहा कि मैं आपको यह नहीं बता सकता कि अंत में क्या होगा। मैं आपको नहीं बताऊंगा। हम जानते हैं और हम समझते हैं कि आप भी आशा करते हैं कि यह शासन खत्म हो जाएगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो यह बहुत कमजोर हो जाएगा, लेकिन अगर ये खत्म हो जाता है तो समस्या हल हो जाएगी।

आतंकी संगठनों के नेताओं की गारंटी नहीं - बेंजामिन नेतन्याहू

इजराइली पीएम ने कहा कि दुश्मनों और दोस्तों के मामले में मैंने आपसे वादा किया था कि हम पूरे मिडिल ईस्ट को बदल देंगे और इजरायल पहले से कहीं अधिक मजबूत होगा। अब हर कोई इसे स्वीकार कर रहा है, जिसमें हमारे पड़ोसी भी शामिल हैं, चाहे वे दुश्मन हों या दोस्त।

ईरान के नए सुप्रीम लीडर को चेतावनी देते हुए इजरायली प्रधानमंत्री ने कहा कि मुज्तबा खामेनेई की जान की कोई गारंटी नहीं है। इजराइल अब पहले से कहीं अधिक मजबूत हो गया है। नेतन्याहू ने कहा कि उनके (मुज्तबा खामेनेई) लिए कोई लाइफ इश्योरेंस नहीं है। जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या इजरायल मुज्तबा खामेनेई और हिजबुल्लाह नेता नईम कासिम को निशाना बनाएगा तो उन्होंने जवाब दिया कि मैं किसी भी आतंकवादी संगठन के नेताओं के लिए जीवन बीमा पॉलिसी नहीं लूंगा उनकी जान की कोई गारंटी नहीं है।

Created On :   13 March 2026 11:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story