मिडिल ईस्ट में होगी भारी तबाही!: 'खून से लथपथ होगी फारस की खाड़ी' ईरानी संसद के स्पीकर ने अमेरिका और इजरायल को दी बड़े हमले की चेतावनी

खून से लथपथ होगी फारस की खाड़ी ईरानी संसद के स्पीकर ने अमेरिका और इजरायल को दी बड़े हमले की चेतावनी
ईरान ने आज (गुरुवार) को एक बड़ा बयान जारी किया है, जिसमें उसने अमेरिका और इजरायल को धमकी भरे लहजे में चेताया है।

डिजिटल डेस्क, तेहरान। ईरान ने आज (गुरुवार) को एक बड़ा बयान जारी किया है, जिसमें उसने अमेरिका और इजरायल को धमकी भरे लहजे में चेताया है। उन्होंने अगर ईरान के खाड़ी स्थित द्वीप पर हमला किया तो वह अपना संयम खो देगा और बहुत बड़ी जवाबी कार्रवाई करेगा। ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने यह धमकी भरा बयान दिया और कहा कि ऐसी किसी भी तरह की हिम्मत की गई तो ईरान फारस की खाड़ी पर हमला कर देगा और वह खून से लाल हो जाएगी।

इस धमकी से मिडिल ईस्ट में बिगड़ सकते हैं हालात

संसद स्पीकर मौजूदा समय में सबसे शक्तिशाली लोगों में माने जाते हैं। उनकी इस धमकी से मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के हालात और पहले से ज्यादा बिगड़ सकते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इजरायल और अमेरिका को यह धमकी दी है। उनका कहना हैकि वतन या मौत! ईरान के किसी एक द्वीप पर भी हमला होता है तो उसका सब्र का बांध टूट जाएगा और फारस की खाड़ी को हमलावरों से खून से तरबतर कर दिया जाएगा।

ट्रंप को दी चेतावनी

मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अपने बयान में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी चेतावनी दी है। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी सैनिकों का खून ट्रंप की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी।

AXIOS ने अपने रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिका खर्ग द्वीप को कब्जा कर सकता है। जिसके बार में वह मंथन कर सकता है।

डोनाल्ड ट्रंप की मंशा

खर्ग द्वीप मिडिल ईस्ट का वो क्षेत्र है, जिसको ईरान से लेने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कई बार अपनी इच्छा जाहिर कर चुके हैं। यह रणनीतिक रूप से अहम माना जाता है। ईरान यही से अपने कच्चे तेल का 90 प्रतिशत तेल निर्यात करता है। ट्रंप साल 1988 में भी इस द्वीप पर कब्जा पाने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। इस दौरान एक ब्रिटिश अखबार द गार्डियन ने ट्रंप के हवाले से बताया था कि ईरान के साथ वो कड़ा रुख रखते हैं। वह हमें साइकॉलोजिकल रूप से परेशान करते हैं और मुर्ख दिखाने की कोशिश में लगे है। अगर वो हमारे किसी नागरिक या जहाज पर हमला करते है तो खर्ग द्वीप पर हमला कर देंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि वो उस समय द्वीप पर जाते और उसपर कब्जा कर लेते।

ट्रंप ने कब दिया यह बयान?

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान और इराक युद्ध के दौरान यह बयान दिया था। इस जंग में पांच लाख लोगों के मारे जाने की जानकारी मिली थी। ईरान ने यह जंग सद्दाम हुसैन के खिलाफ लड़ी थी। इस दौरान अमेरिका ने ईरान के तेल ठिकानों और समुद्री सुरंग पर तोबड़तोड़ हमले किए थे। इसी समय अमेरिकी नेवी इन क्षेत्रों में इस्कॉर्ट कर रही थी।

Created On :  

Tags

Next Story