Jensen Huang: 'Nvidia मेरी जिंदगी की मेहनत', कंपनी में वापसी को लेकर जेन्सन हुआंग ने कही दिल छू लेने वाली बात

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। दिग्गज टेक कंपनी एनवीडिया के पूर्व CEO जेन्सन हुआंग का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कंपनी में अपनी संभावित वापसी को लेकर एक भावुक टिप्पणी साझा की है। उनका कहना है कि वह अपनी गलतियों को स्वीकार करते हैं। अगर कंपनी का बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स निर्णय करता है, तो वह दोबारा कंपनी के CEO पद को संभालने के लिए तैयार हैं।
यह भी पढ़े -एनवीडिया में CEO पद पर फिर लौट सकते हैं जेनसन हुआंग! एलन मस्क समेत 1.65 लाख लोग सपोर्ट में उतरे
साथियों और कंपनी को लेकर दी प्रतिक्रिया
इस संबंध में जेन्सन हुआंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने पद पर वापसी से लेकर पिछले एक हफ्ते के दौरान दोस्तों, सहकर्मियों और अनजान लोगों से मिले प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने याद किया कि वह 53 साल पहले कैसे अमेरिका पहुंचे थे और वहां के नागरिक बने थे। इसके अलावा उन्होंने एनवीडिया कंपनी को अपने जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया है और इस कंपनी को अपने साथियों के साथ मिलकर इस मुकाम तक पहुंचाना उनके लिए बेहद सम्मान की बात बताया है। साथ ही कहा कि इस तरह की कंपनी सिर्फ अमेरिका में ही बन सकती है।
यह भी पढ़े -कौन हैं कॉलेट क्रेस? Nvidia की CFO के तौर पर संभाल रहीं अहम जिम्मेदारी, टेक सेक्टर में रहा है लंबा अनुभव
'जीवन के सबसे बड़े तोहफों में से एक'
जेन्सन हुआंग ने बताया, "पिछले एक हफ्ते से मुझे दोस्तों, अपने क्षेत्र के साथियों और उन अनजान लोगों से जो प्यार और समर्थन मिला है, उससे मेरा दिल भर आया है। जिन लोगों ने भी मेरे और मेरे परिवार के प्रति अपनापन दिखाया है, उन सभी का दिल से धन्यवाद। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।"
उन्होंने आगे कहा, "मैं 53 साल पहले अमेरिका आया था और अमेरिकी नागरिक बनना मेरे जीवन के सबसे बड़े तोहफों और सबसे गर्व के पलों में से एक है। Nvidia मेरे पूरे जीवन की मेहनत है। अपने साथियों के साथ मिलकर इसे आज इस मुकाम तक पहुंचाना मेरे लिए एक सौभाग्य और सम्मान की बात रही है। अमेरिका के अलावा दुनिया में कहीं और Nvidia जैसी कंपनी बन पाना मुमकिन ही नहीं था। मुझे अपने देश से प्यार है और मुझे NVIDIA से प्यार है।"
Created On :  

