Strait of Hormuz Tensions: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नहीं रुक रहे हमले, गैस टैंकर को बनाया निशाना, 24 भारतीय समेत 25 नाविक थे सवार

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गैस (LPG) टैंकर को निशाना बनाया गया है। जहाज पर 24 भारतीय नाविक समेत 25 क्रू मेंबर सवार थे। केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि 16 नवंबर (सोमवार) को पनामा के झंडे वाले LPG टैंकर 'तारा गैस' पर मिसाइल अटैक किया गया है। जहाज पर मौजूद सभी 24 भारतीय सुरक्षित हैं।
उन्होंने आगे कहा कि संबंधित अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। साथ ही जहाज की कंपनी से भी संपर्क बनाया हुआ है, जिससे भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
यह भी पढ़े -चुनाव में हार के बाद ट्रंप ने चला बड़ा दांव! पश्चिम एशिया, होर्मुज स्ट्रेट समेत इन मुद्दों पर कतर से की बात
हमले से बढ़ी चिंता
दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में आने वाले होर्मुज स्ट्रेट से बड़ी मात्रा में क्रूड ऑयल और गैस की आवाजाही होती है। इलाके में व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाए जाने की घटनाओं से इंटरनेशनल ऊर्जा आपूर्ति और समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई है।
यह भी पढ़े -मदीना की ओर हूतियों की बैलिस्टिक मिसाइल! सऊदी डिफेंस ने किया इंटरसेप्ट, यमन में भीषण जंग और होर्मुज में टैंकर में आग
खासकर भारत के लिए होर्मुज बेहद महत्वपूर्ण है। यहां से भारत के क्रूड ऑयल और नेचुरल गैस का बड़ा हिस्सा आयात होता है। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आयात करता है। ऐसी स्थिति में होर्मुज स्ट्रेट में युद्ध की स्थिति के चलते जहाजों की आवाजाही बाधित होती है, जिससे देश में तेल और गैस आपूर्ति प्रभावित होती है। आपूर्ति रुकने का असर सीधा पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस की कीमतों पर पड़ता है। कीमतें बढ़ने से देश की अर्थव्यवस्था पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। हालांकि जब से मिडिल-ईस्ट में तनाव बढ़ा है भारत अरब देशों से तेल को आयात करने के लिए दूसरे समुद्री मार्गों का इस्तेमाल कर रहा है।
Created On :  

