Nvidia Interim CEO: कौन हैं कॉलेट क्रेस? Nvidia की CFO के तौर पर संभाल रहीं अहम जिम्मेदारी, टेक सेक्टर में रहा है लंबा अनुभव

कौन हैं कॉलेट क्रेस? Nvidia की CFO के तौर पर संभाल रहीं अहम जिम्मेदारी, टेक सेक्टर में रहा है लंबा अनुभव
अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Nvidia इन दिनों अपने CEO जेनसन हुआंग को लेकर चर्चा में है। कंपनी और उसके नेतृत्व से जुड़ी खबरों के बीच कॉलेट क्रेस का नाम भी सुर्खियों में आया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Nvidia इन दिनों अपने CEO जेनसन हुआंग को लेकर चर्चा में है। कंपनी और उसके नेतृत्व से जुड़ी खबरों के बीच कॉलेट क्रेस का नाम भी सुर्खियों में आया है। क्रेस Nvidia में चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। उन्हें टेक इंडस्ट्री में वित्तीय प्रबंधन का लंबा अनुभव है। आइए जानते हैं कौन हैं कॉलेट क्रेस और Nvidia से पहले किन बड़ी कंपनियों में काम कर चुकी हैं।

कौन हैं कॉलेट क्रेस?

कॉलेट क्रेस Nvidia की एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर हैं। उन्होंने सितंबर 2013 में कंपनी जॉइन की थी। तब से वह Nvidia के वित्तीय कामकाज और रणनीतिक योजनाओं में अहम भूमिका निभा रही हैं।

Nvidia से जुड़ने से पहले क्रेस ने करीब 25 साल तक कई बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों में अलग-अलग वित्तीय पदों पर काम किया। इस दौरान उन्हें बड़े कारोबारी संगठनों के वित्तीय संचालन और प्रबंधन का अनुभव मिला।

Cisco और Microsoft में भी किया काम

Nvidia से पहले कॉलेट क्रेस ने Cisco में करीब तीन साल तक सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और CFO के रूप में काम किया। यहां वह कंपनी के विभिन्न कारोबार, इंजीनियरिंग और ऑपरेशंस से जुड़े वित्तीय प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालती थीं।

Cisco से पहले उनका करीब 13 साल का कार्यकाल Microsoft में रहा। इस दौरान उन्होंने कंपनी के सर्वर और टूल्स डिवीजन में लगभग चार साल तक CFO के तौर पर काम किया। Microsoft में अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने वित्तीय प्रबंधन से जुड़े कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभाई।

Nvidia के भविष्य को लेकर क्या है उनका नजरिया?

कॉलेट क्रेस Nvidia की वित्तीय रणनीति और कारोबार को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कंपनी का प्रमुख फोकस हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखना है।

कंपनी की कारोबारी रणनीति में ग्राहकों, बिजनेस पार्टनर्स, डेवलपर्स और शेयरहोल्डर्स के साथ बेहतर संबंध बनाए रखना भी शामिल है। क्रेस के लंबे अनुभव को Nvidia के वित्तीय प्रबंधन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जाता है।

Created On :  

Tags

Next Story