America Mexico News: ट्रंप का मेक्सिको पर बड़ा एक्शन प्लान! प्रवासियों को नहीं रोका तो दोगुना होगा टैरिफ

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका ने मेक्सिको को बड़ी धमकी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को अपने देश में प्रवासियों की समस्या को लेकर पड़ोसी मुल्क मेक्सिको को यह चेतावनी दी है। उनका कहना है कि अगर अमेरिका की तरफ आने वाले मेक्सिको के प्रवासियों के जत्थों को रोकने में वह असफल रहा, तो ऐसे में उस पर दोगुना टैरिफ लगा दिया जाएगा।
मेक्सिको को दी चेतावनी
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मेक्सिको इन्हें नहीं रोकता है, तो उसके खिलाफ कोई भी नरमी नहीं बरती जाएगी। उनका कहना है, "हमारे देश पर एक बार फिर से घुसपैठ हो रही है। प्रवासियों के बड़े-बड़े जत्थे बन रहे हैं और वे मेक्सिको के रास्ते अवैध रूप से अमेरिका की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। इन काफिलों में शामिल कई ऐसे लोग हैं, जिन्हें दूसरे देश अपने यहां नहीं रखना चाहते हैं। वे कहते हैं कि इन्हें अमेरिका भेज दो, लेकिन अमेरिका उन्हें स्वीकार नहीं करेगा।"
इन विभागों को जारी किए निर्देश
डोनाल्ड ट्रंप ने बताया, "मेक्सिको को इन्हें तुरंत रोकना होगा। अगर ऐसा नहीं किया गया, तो मेक्सिको पर लगाए जाने वाले टैरिफ तुरंत दोगुने कर दिए जाएंगे।"
यह भी पढ़े -दिग्गज टेक कंपनी के CEO जेनसन हुआंग ने दिया इस्तीफा, गर्लफ्रेंड पर लगे जासूसी के लगे आरोप
उन्होंने आगे बताया, "इस बारे में मेक्सिको, टेक्सास के गवर्नर, टेक्सास के बेहद लिबरल नए गवर्नर, हमारी महान बॉर्डर पेट्रोल और इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इनफोर्समेंट (ICE) को भी सूचना दे दी गई है। किसी भी तरह की कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद!"
4 लाख से ज्यादा लोगों को किया डिपोर्ट
सीबीएस न्यूज ने डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इनफोर्समेंट (ICE) ने वित्त वर्ष 2026 में 4,83,200 नागरिकों को अमेरिका से डिपोर्ट किया है। यह कार्रवाई राष्ट्रपति ट्रंप की सख्त इमिग्रेशन नीति के तहत की गई है।
Created On :  


