US Shooting News: व्हाइट हाउस के पास ताबड़तोड़ गोलीबारी, 4 लोगों की मौत, पुलिस ने की पुष्टि

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी की राजधानी वॉशिंगटन के पॉश इलाके में गुरुवार (12 नवंबर) को गोलीबारी हो गई जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है। यह घटना व्हाइट हाउस से कुछ दूरी पर हुई है। पुलिस ने घटना की पुष्टी कर दी है।
यह भी पढ़े -एक बार फिर ग्लोबल म्यूजिक स्टेज पर छाएंगे दिलजीत दोसांझ, दुआ लीपा और मैडोना संग करेंगे परफॉर्म
पुलिस ने न्यूज एजेंसी एपी से कहा कि गुरुवार तड़के वाशिंगटन डीसी के पॉश इलाके में चार लोगों को गोली मारी गई है। घटनास्थल व्हाइट हाउस से वॉकिंग डिस्टेंस पर है। पुलिस को कई जगह से ऐसी घटनाओं की सूचना मिली थी। गोलीबारी की घटना व्हाइट हाउस से एक किमी नॉर्थ में लोगन सर्कल में हुई है।
इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारी नाथन क्लार्क ने कहा कि अभी इस बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं है। वहीं, पुलिस ने लोगों को 15वीं स्ट्रीट के 1500 ब्लॉक वाले इलाके से दूर रहने की अपील की है।
यह भी पढ़े -पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP समेत 11 पुलिसकर्मियों की मौत, कई घायल
JUST IN: Four people have been SHOT in Washington D.C. just one mile from the White House.
A heavy police presence is on the scene in the Logan Circle neighborhood and more information is still developing. https://t.co/VAmObNsdbh
— Benny Johnson (@bennyjohnson) November 12, 2026
जिस इलाके में गोलीबारी हुई है सेंट ल्यूक एपिस्कोपल चर्च और कुछ रिहायशी मकान हैं। यह होल फूड्स सुपरमार्केट के पास है। इस ब्लॉक के बड़े हिस्से को पुलिस ने घेर लिया है।
Created On :  

