Jensen Huang Resignation: दिग्गज टेक कंपनी के CEO जेनसन हुआंग ने दिया इस्तीफा, गर्लफ्रेंड पर जासूसी के लगे आरोप

दिग्गज टेक कंपनी के CEO जेनसन हुआंग ने दिया इस्तीफा, गर्लफ्रेंड पर जासूसी के लगे आरोप
Nvidia कंपनी के प्रेसिडेंट, CEO और बोर्ड मेंबर जेनसन हुआंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह काफी दिनों से अपनी गर्लफ्रेंड एलिस हुआंग को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। Nvidia कंपनी के प्रेसिडेंट, CEO और बोर्ड मेंबर जेनसन हुआंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह काफी दिनों से अपनी गर्लफ्रेंड एलिस हुआंग को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। इसको लेकर बीते दिन से चर्चाएं भी चल रही थी कि उन्हें पद से हटाया जा सकता है। इस बीच उन्होंने 12 नवंबर, 2026 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसकी पुष्टि खुद कंपनी की तरफ से की गई है।

कोलेट क्रेस को बनाया अंतरिम CEO

एनवीडिया ने कोलेट क्रेस को अंतरिम CEO नियुक्त किया गया है। वह फिलहाल कंपनी की चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर यानी CFO बने है। अंतिम सीईओ की जिम्मेदारी मिलने के बाद भी वह CFO का पद संभालती रहेगी। उन्हें जब तक इस पद पर बने रहना है, तब तक कंपनी को नया सीईओ नहीं मिल जाता है।

इसके साथ ही बोर्ड ने स्थायी सीईओ की तलाश शुरू कर दी है। जिसके लिए कंपनी के भीतर और बाहर दोनों तरफ से नामों पर विचार किया जा रहा है। कोलेट क्रेस ने सिंतबर, 2013 में कंपनी को ज्वाइन की थी। वह 13 साल से ज्यादा समय से कंपनी के फाइनेंस से जुड़े कामों को संभाल रही है। इससे पहले तक उन्होंने 25 साल तक दूसरी टेक कंपनियों में काम कर चुकी है। जिनमें Cisco और Microsoft जैसी अहम कंपनियां शामिल है।

कंपनी के बोर्ड में पहली बार बदलाव

कंपनी के सीईओ बदलने के साथ ही बोर्ड में बदलाव किया गया है। एनवीडिया ने हार्वे सी. जोन्स को बोर्ड का पहला चेयरमैन नियुक्त किया है। वे बास टेक्नोलॉजी और बिजनेस की दुनिया में 30 साल से अधिक का अनुभव रखते हैं। वह कारोबारी, टेक कंपनी के अधिकारी और निवेशक भी रह चुके हैं। इससे पहले तक वह Synopsys के CEO और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन पद की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

हार्वे जोन्स ने कोलेट क्रेस की तारीफ करते हुए बताया कि उन्होंने कंपनी की तेज ग्रोथ में अहम भूमिका अदा की है। उन्होंने कंपनी के कारोबार, ग्राहकों और आर्थिक स्थिति की अच्छी खासी समझ है। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि कंपनी का काम पहले की तरह ही चलने वाला है। ग्राहकों से किए वादे और नए प्रोडक्ट लाने की प्लानिंग पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।

33 साल तक संभाली कंपनी की कमान

कंपनी के बोर्ड ने जेनसेन हुआंग के योगदान पर उन्हें धन्यवाद दिया है। उन्होंने करीब 33 साल तक कंपनी को संभालने का काम किया है। उन्होंने इस कंपनी की शुरुआत साल 1993 में की थी। उनके नेतृत्व में कंपनी ने टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक बड़ी पहचान स्थापित की है।

कोलेट क्रेस का कहना है कि उन्होंने जेनसेन हुआंग की बनाई मजबूत नींव पर आगे कार्य करने वाली है। उन्होंने आगे बताया कि कंपनी की लीडरशिप टीम के साथ मिलकर AI और एडवांस कंम्यूटिंग के इलाके में काम जारी रखेंगी।

Created On :  

Tags

Next Story