Uttar Pradesh News: AIMIM प्रवक्ता ने संभल CO के बयान पर जताई कड़ी आपत्ति, उनका काम मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई करना

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के संभल जिले के सीओ कुलदीप कुमार अपनी बातों के चलते सुर्खियों में आ गए हैं। ईद के त्योहार को लेकर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कुछ लोग ईरान के लिए छाती पीट रहे हैं कि ईरान को मार डाला, अगर इतना कुछ है तो चले जाओ ईरान। अगर उस झगड़े का हमारे देश में कानून व्यवस्था पर असर होगा तो हम बढ़िया वाला इलाज करेंगे। इसी बीच AIMIM प्रवक्ता शादाब चौहान ने CO के बयान पर टिप्पणी की है।
सीओ मुसलमानों को धमका रहे- AIMIM प्रवक्ता
शादाब चौहान ने कहा "संभल सीओ का पीस बैठक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक तरीके से मुसलमानों को धमका रहे हैं। AIMIM प्रवक्ता ने कहा कि उनका (संभल CO) काम कानून का पालन करवाना है, अगर कोई व्यक्ति कानून हाथ में लेता है तो मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई करना है।"
'गम में शामिल हुए तो क्या हम देश द्रोही हो गए?
उन्होंने आगे कहा "कौन छाती पीटे, ईरान चले जाएं, वे ट्रैवल एजेंसी कब से खोल कर बैठ गए? वे कैसे तय करेंगे कि किस गम पर किसे इजहार करना है? उन्होंने पूछा है कि क्या इस पर संविधान में पाबंदी लगाई है या भारत सरकार ने इस पर कोई गाइडलाइन जारी की है? उन्होंने कहा, खुद विदेश मंत्री एस जयशंकर ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की शहादत के बाद उनके मेजर से मिले। मैं खुद AIMIM की तरफ से उनके ( अयातुल्ला अली खामेनेई) के मेजर से मिला था तो क्या हम देश द्रोही हो गए?" उन्होंने कहा कि किसी के गम में शामिल होना कौन सा अपराध है। जरा बताइए हमें यह किस धारा कि तरह आता है।
Created On :   12 March 2026 10:15 PM IST












