Iran Israel War: क्या भारत के लिए ईरान खोल देगा होर्मुज का समुद्री रास्ता? ईरानी सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि ने कर दिया स्पष्ट

डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग की वजह से मिडिल ईस्ट में संघर्ष जारी है। इसके बीच, ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने एक बयान दिया है, जिसमें उनका कहना है कि ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज वाले रास्ते को बंद नहीं किया है। यह तो खुला हुआ है। मौजूदा हालात और स्थितियों को देखते हुए जहाज होर्मुज के रास्ते से नहीं निकल रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान ऐसा कभी नहीं चाहता है कि उस रास्ते को बंद किया जाए। उन्होंने बताया कि कुछ जहाज अभी भी वहां से निकल रहे हैं।
यह भी पढ़े -'मोजतबा खामेनेई के घायल होने के बाद संघर्ष कर रही ईरान की सेना', अमेरिकी रक्षा सचिव का दावा
युद्ध को लेकर क्या बोले?
डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने युद्ध को लेकर कहा कि जिन लोगों ने इसे शुरू किया है, उन्हें ही इसे बंद करना होगा। इस युद्ध की वजह से दुनियाभर के देशों को परेशानियां हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया के सभी नेताओं को एकसाथ आकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर प्रेशर बनाना चाहिए। इसके लिए उन्हें आग्रह करना चाहिए कि वे इस अन्यायपूर्ण जंग को तुरंत बंद कर दे।
यह भी पढ़े -अपने दुश्मनों पर हम जरा भी रहम नहीं करेंगे, ईरान की सैन्य क्षमता लगभग खत्म अमेरिकी युद्ध सचिव
क्या भारत को मिलेगा सुरक्षित रास्ता?
वहीं, भारत में तैनात ईरानी राजदूत मोहम्मद फथाली ने भारत को सुरक्षित रास्ता देने वाले मुद्दे पर कहा कि उन्होंने इसके लिए हां करते हुए कहा कि वह हमारा दोस्त है। इसे हम दो या तीन घंटों के अंदर देख लेंगे। उनका मानना है कि भारत और ईरान के हित एक दूसरे के इलाकों से जुड़े हुए हैं।
उनका आगे कहना है कि दोनों देशों के रिश्ते दोस्ती और सहयोग पर आधारित है। साथ ही कहा कि दोनों के हित भी एक जैसे हैं। हमारी आस्था भी एक-दूसरे के समान है। उन्होंने आगे कहा कि इस मुश्किल घड़ी में भी भारत ने ईरान का साथ दिया है।
Created On :   13 March 2026 10:01 PM IST













