US-Israel Iran War: जंग के बीच अमेरिका ने ईरानी नेताओं को लेकर दिया बयान, तेहरान ने एपस्टीन मामले का जिक्र करते हुए दिया करारा जवाब

जंग के बीच अमेरिका ने ईरानी नेताओं को लेकर दिया बयान, तेहरान ने एपस्टीन मामले का जिक्र करते हुए दिया करारा जवाब
ईरान ने अमेरिका के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने ईरान के सुप्रीम लीडर समेत कई नेताओं की तुलान चूहों से की है।

डिजिटल डेस्क, तेहरान। ईरान ने अमेरिका के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने ईरान के सुप्रीम लीडर समेत कई नेताओं की तुलान चूहों से की है। उनका कहना है कि ईरानी नेता हमलों से सुरक्षित बचने के लिए अंडरग्राउंड हो गए हैं। उनके इस बयान पर ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारिजानी ने पलटवार किया है। उन्होंने अपने बयान में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को निशाना बनाते हुए कहा कि अमेरिकी नेताओं की तरह ईरानी नेता एपस्टीन द्वीप पर नहीं रहते हैं, बल्कि वो जनता के बीच रहते हैं।

एपस्टीन मामले का किया जिक्र

अली लारिजानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अमेरिकी रक्षा मंत्री का एक वीडियो जारी करते हुए कहा, "मिस्टर हेगसेथ! हमारे नेता हमेशा से जनता के बीच रहे हैं और आज भी वहीं हैं। लेकिन आपके नेता? एपस्टीन के द्वीप पर मिलते हैं!" बता दें कि एपस्टीन द्वीप अमेरिकी फाइनेंसर जेफ्री एपस्टीन का निजी द्वीप है, जिसका नाम Little Saint James हैं। ये जगह उनके सेक्स-ट्रैफिकिंग कांड की वजह से काफी विवादों पर रही है। इस केस में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप समेत कई बड़ी-बड़ी हस्तियों के नाम शामिल है। हालांकि, जेफ्री एपस्टीन अभी जिंदा नहीं है।

ईरानी नेताओं की कड़ी आलोचना

शुक्रवार को हेगसेथ प्रेस ब्रीफिंग की। इस दौरान उन्होंने ईरान के नेताओं की कड़ी आलोचना की है और कहा, "अमेरिका कट्टरपंथी ईरानी शासन की सैन्य ताकत को ऐसे तबाह कर रहा है जैसा दुनिया ने पहले कभी नहीं देखा। हमने पहले ही कहा था कि यह बराबरी की लड़ाई नहीं होगी, और वास्तव में ऐसा ही हुआ है।"

उन्होंने आगे बताया कि अमेरिकी हमलों में अब तक ईरान के 15,000 से ज्यादा सैन्य ठिकानों को टारगेट किया गया है, जिसमें एयर डिफेंस, वायुसेना और नौसेना लगभग समाप्त हो गई है। इसके अलावा, उसकी मिसाइल क्षमता में भी करीब 90 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान में शुक्रवार को अब तक का सबसे तीव्र हमला हो सकता है।

Created On :   14 March 2026 12:21 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story