LPG Gas Crisis: अब नहीं होगी एलपीजी की किल्लत! ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारत को देगा सुरक्षित रास्ता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एलपीजी गैस का संकट भारत में गहराता जा रहा है। ईरान-अमेरिका जंग के चलते एलपीजी की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई है। इस बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की खबर के मुताबिक ईरान ने भारत को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर दो एलपीजी टैंकर ले जाने की परमिशन दे दी है।
इससे पहले शुक्रवार को भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली ने इसका संकते दिया था। नई दिल्ली में मीडिया उनसे सवाल किया कि क्या ईरान भारत को होर्मुज स्ट्रेट में रास्ता देगा? इस पर फतहाली ने कहा, “हां, क्योंकि भारत हमारा दोस्त है। आप दो-तीन घंटे में ऐसा होते देखेंगे।” ईरानी राजदूत ने भारत को ईरान का अच्छा दोस्त बताते हुए कहा कि दोनों देशों को एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। लंबे समय से दोनों के बीच दोस्ताना रिश्ते और आपसी भरोसा रहा है।
भारत भी करे सहायता
फतहाली ने आगे कहा कि भारत सरकार ने पहले भी कई मौकों पर ईरान की मदद की है। अब ईरान को भी भारत की सहायता करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि ईरान के उच्च अधिकारियों ने भारत में स्थित ईरानी दूतावास को निर्देश दिए हैं कि दोनों देशों की सरकारों के बीच सहयोग बढ़ाने का रास्ता तैयार किया जाए। बता दें कि होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे अहम जलमार्गों में से एक है। खाड़ी देशों से निर्यात होने वाला तेल और गैस का बड़ा हिस्सा दुनिया के कई देशों तक पहुंचता है।
यह भी पढ़े -अमेरिका ने ईरान के खिलाफ पहली बार 'प्रिसिजन स्ट्राइक मिसाइल' का किया इस्तेमाल जनरल डैन केन
अब तक 2107 मौतें
ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रही इस जंग में अब तक 2107 मौतें हो चुकी हैं। इनमें सबसे ज्यादा मौते ईरान में हुए हैं। ईरान रेड क्रिसेंट और ईरान डिफेंस एंड इंटीरियर मिनिस्ट्री की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका और इजरायल के हमलों में ईरान के 1348 लोग मारे जा चुके हैं। वहीं, ईरान के हमले में सबसे ज्यादा नुकसान लेबनान को पहुंचा है। वहां ईरानी हमले में 687 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा इजरायल में 15, इराक में 26, कुवैत में 6, यूएई में 6, कतर और बहरीन में 2-2, ओमान में एक की मौत हुई है।
Created On :   13 March 2026 10:12 PM IST












