जानलेवा हमले में सुरक्षित: रमजान की आखिरी जुमे की नमाज के बाद मीडिया से रूबरू हुए NC चीफ फारूक अब्दुल्ला

देश के कई राज्यों में मुस्लिम लोगों ने रमजान में आखिरी जुमे की नमाज अदा की,एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद की मक्का मस्जिद में

डिजिटल डेस्क, जम्मू-कश्मीर। जानलेवा हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के दिग्गज नेता और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने श्रीनगर स्थित दरगाह हजरतबल में बड़ी संख्या में लोगों के साथ रमजान में आखिरी जुमे की नमाज अदा की।

आपको बता दें 12मार्च को जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान उन पर जानलेवा हमला हुआ था। जिसमें वो सुरक्षित बच गए। रमजान की आखिरी जुमे की नमाज के बाद वे मीडिया से रूबरू हुए।

एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद की मक्का मस्जिद में रमजान के आखिरी जुमे की नमाज अदा की। देश के कई राज्यों में मुस्लिम लोगों ने रमजान में आखिरी जुमे की नमाज की ,बिहार की राजधानी पटना में भी मुस्लिम लोगों ने ये नमाज अदा की।सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ और वाराणसी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की. चप्पे चप्पे पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

Created On :   13 March 2026 5:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story