Oil Ship Entered In India: सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर जहाज आया भारत, होर्मुज को ऐसे किया क्रॉस

सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर जहाज आया भारत, होर्मुज को ऐसे किया क्रॉस
मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच ही सऊदी अरब से 1.35 लाख मीट्रिक टन कच्चा तेल लेकर शेनलोंग टैंकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार करके मुंबई पहुंच गया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जंग लगातार बढ़ रही है, इसी बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर एक बड़ा टैंकर आराम से मुंबई पहुंच गया है। ये जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पारक करके भारत में आया है, जिससे ईंधन की आपूर्ति की चिंताओं से अब राहत मिली है। जानकारी के मुताबिक, लाइबेरिया के झंडे वाला तेल टैंकर शेनलोंग करीब 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल लेकर सऊदी अरब से निकला था। बता दें, ये जहाज एथेंस की कंपनी डाइनाकॉम टैंकर्स मैनेजमेंट ऑपरेट करती है।

होर्मुज पार करने वाला सबसे बड़ा जहाज

जानकारी के मुताबिक, ये टैंकर हाल के तनावों के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य पार करके भारत पहुंचने वाला पहला बड़ा जहाज माना जा रहा है। जहाज ने मुंबई पहुंचने के बाद बंदरगाह पर डॉक किया है, जिसके बाद अब कच्चा तेल पूर्वी मुंबई के माहुल इलाके में स्थित रिफाइनरियों तक भेजा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा कारणों की वजह से जहाज ने सेंसिटिव समुद्री क्षेत्र से निकलते समय अपना एआईएस ट्रैकिंग सिस्टम थोड़ी देर के लिए बंद कर दिया था। ये सिस्टम जहाज की लोकेशन दिखाने के लिए उपयोग किया जाता है। टैंकर 9 मार्च को दोबारा ट्रैकिंग सिस्टम पर नजर आया है और इसके बाद 11 मार्च को मुंबई में पहुंचा है।

भारत के पास है कुछ दिन के लिए पर्याप्त कच्चा तेल

मिडिल ईस्ट की जंग में सऊदी अरब का शिपमेंट का सुरक्षित पहुंचना भारत के लिए बहुत ही ज्यादा अहम माना जा रहा है। देश की ऊर्जा की जरूरतों का बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आने वाले कच्चे तेल पर निर्भर करता है। इसी बीच सरकार ने देश की जनता अफवाहों पर ध्यान ना देने की सलाह दी है। भारत के पास कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों का बड़ा भंडार है। मार्च 2026 तक देश के पास करीब 250 मिलियन बैरल से ज्यादा तेल का स्टॉक है। जो कि पूरे देश की जरूरतों के हिसाब से दो महीने तक पर्याप्त है।

Created On :   12 March 2026 3:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story