Amit Shah Slams Opposition: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर विपक्ष पर भड़के गृह मंत्री, कहा- 'सदन है कोई मेला नहीं...'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में भाषण दिया है। इस दौरान स्पीकर के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर विपक्ष को जमकर घेरा है। उन्होंने कहा है कि स्पीकर के खिलाफ जो भी अविश्वास प्रस्ताव आया है, ये कोई सामान्य घटना नहीं है। लगभग 40 साल बाद एक बार फिर से लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आया है। ये अफसोसजनक घटना है, स्पीकर किसी दल के नहीं हैं बल्कि सदन के होते हैं। उन्होंने आगे कहा है कि सदन में दस घंटे से ज्यादा चर्चा हुई है। 42 साल से ज्यादा सांसदों ने अपनी बात रखी है और पूरे सदन को बताना चाहता हूं कि जब नियुक्ति हुई थी तब दोनों दलों के नेताओं ने एक साथ उनको आसन पर बैठाने का काम किया है। इसका सीधा मतलब ये है कि पक्ष और विपक्ष दोनों ही पक्ष में थे।
यह भी पढ़े -अमर शहीद जुब्बा सहनी के शहादत दिवस पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने पटना में दी श्रद्धांजलि
लोकतंत्र की पंचायत है लोकसभा- अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है, स्पीकर के फैसले पर असहमति तो व्यक्त हो सकती है। इससे विपरीत विपक्ष ने स्पीकर की निष्ठा पर सवाल खड़ा किया है। लोकसभा देश के लोकतंत्र की सबसे बड़ी पंचायत है। दुनिया में हमारी साख है। जब इस पंचायत के मुखिया पर, उसकी निष्ठा पर सवाल उठाया जाता है तो पूरी दुनिया में हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल खड़ा होता है। ये लोग चेंबर में जाते हैं तो उन्हें अपनी सुरक्षा की फिक्र होती है, स्पीकर का पद पार्टी से ऊपर होता है।
सदन कोई मेला नहीं है- अमित शाह
अमित शाह ने कहा, 75 साल से दोनों सदनों ने लोकतंत्र की नींव को गहरा बनाया है लेकिन विपक्ष ने इस पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सदन आपसी विश्वास से चलता है। पक्ष और विपक्ष के लिए स्पीकर अभिभावक होते हैं। लोकसभा कैसे चलनी है इसके लिए नियम बनाए गए हैं। सदन कोई मेला नहीं, यहां नियम के हिसाब से बोलना होता है।
Created On :   11 March 2026 5:47 PM IST













