LPG Cylinder Crisis: अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार को घेरा, देश में गैस-तेल की शॉर्टेज के लिए केंद्र सरकार को ठहराया जिम्मेदार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में कमर्शियल गैस की शॉर्टेज से हाहाकार मचा हुआ है। गैस की कमी से होटलों, रेस्टोरेंट समेत कई इंडस्ट्री प्रभावित हो रही है। इस बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश में अचनाक से बहुत ज्यादा बेरोजगारी बढ़ने के लिए सरकार की गलती का दावा किया है।
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने ममता बनर्जी को पत्र लिखकर राष्ट्रपति से माफी मांगने को कहा
देशभर में गैस-तेल की किल्लत
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा, "इस वक्त देश बहुत गंभीर संकट से गुजर रहा है। पूरे देश में LPG गैस की भारी किल्लत हो गई है। इसका कारण है कि पूरे देश में डेली प्रोडक्शन का 50 फीसदी ही प्रोड्यूस हो रहा है। हमारे देश में एलपीजी की जितनी खपत है उसका 60 फीसदी हम आयात करते हैं। उस 60 फीसदी का 90 परसेंट स्ट्रेट ऑफ होर्मूस से आता है। यह भारत के लिए बंद हो गया। अब देश में केवल 50-55 प्रतिशत एलपीजी ही मिल रही है।"
आम आदमी पार्टी प्रमुख ने आगे बताया, "इसका सबसे बड़ा खामियाजा रेस्टोरेंट और होटल बर्दाश्त कर रहे हैं। सरकार ने आदेश जारी किया है कि रेस्टोरेंट और होटल को LPG गैस मुहैया नहीं कराई जाएगी। सुरक्षा के मद्देनजर रेस्टोरेंट और होटल इन सिलेंडरों के स्टॉक नहीं रख सकते। उन्हें डेली सिलेंडर सप्लाई किए जाते हैं। अब एकदम से LPG बंद हो गई तो उनके पास दो दिन का भी स्टॉक नहीं है।"
बता दें, देशभर में कमर्शियल गैस की शॉर्टेज से मुंबई में 20 प्रतिशत और रेस्टोरेंट बंद हो गए हैं। आने वाले तीन दिनों में 50 प्रतिशत होटल बंदल होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, तमिलनाडु में 10 हजार होटल के बंद होने की नौबत आ गई है। पंजाब-दिल्ली में भी हजारों होटल बंदल होने की कगार पर हैं। वहीं, इस समय शादियां भी बहुत है। यदि ऐसे ही गैस की किल्लत बनी रही तो इससे लोगों को शादियों की तिथि आगे बढ़ानी पड़ेगी। गैस की किल्लत की खबरें हैदराबाद, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, हरियाणा, बिहार, सब जगह से आ रही हैं।
अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार को घेरा
अरविंद केजरीवाल ने कहा, "गुजरात के 'टाइल इंडस्ट्री के कैपिट' मोरबी में, जहां 650 इंडस्ट्री हैं वहां 170 बंद हो चुकी हैं और एक लाख लोग बेरोगजार हो गए हैं। पूरे देश में एक करोड़ से ज्यादा लोगों के एकदम से बेरोजगार होने की आशंका है। एकदम से इतने सारे लोगों के बेरोजगार होने पर क्या स्थिति होगी हम सोच सकते हैं।"
अरविंद केजरीवाल ने कहा, "पिछले दिनों में सरकार ने घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के दाम काफी बढ़ा दिए हैं। जो सरकार ने बढ़ाए वो तो अलग हैं, लेकिन अब मार्केट में जमकर ब्लैक में सिलेंडर बेचे जा रहे हैं। हमें समझना पड़ेगा ये क्यों हो रहा है। इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर हमला किया। स्ट्रेट ऑफ हॉर्मोस से दुनिया के ज्यादातर तेल और गैस का आवागमन होता है। ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हार्मोस पर कब्जा किया हुआ है और कहा है कि जो उनके फ्रेंडली देश हैं, केवल उन्हें ही अपनी शिप लाने ले जाने का अधिकार होगा। इसलिए केवल रूस और चीन के शिप वहां से जा रहे हैं।"
इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे बड़ी गलती की है। किसी भी युद्ध में हमें किसी पक्ष का साथ नहीं देना चाहिए था। हमें न्यूट्रल रहना चाहिए था। भारत की विदेश नीति पिछले 75 साल से चली आ रही थी, जिसे पीएम मोदी ने चंद दिनों के अंदर ध्वस्त कर दिया। वो सीधे जाकर इजरायल-अमेरिका के साथ और ईरान के खिलाफ खड़े हो गए। युद्ध शुरू होने के एक दिन पहले उन्हें इजरायल जाने की क्या जरूरत थी?"
Created On :   11 March 2026 4:21 PM IST












