- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- एमपीसीएसटी के 41वें यंग साइंटिस्ट...
Young Scientist Award: एमपीसीएसटी के 41वें यंग साइंटिस्ट अवार्ड में जेएनकेवीवी के शोधार्थियों का शानदार प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (MPCST) की तरफ से भोपाल में 26–28 फरवरी 2026 को आयोजित 41वें यंग साइंटिस्ट अवार्ड कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शोधार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार प्राप्त किए।कार्यक्रम में कृषि विज्ञान (फार्म मशीनरी एवं पावर) विषय में कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय की शोधार्थी शालिनी चतुर्वेदी को प्रथम पुरस्कार (₹25,000) प्राप्त हुआ। उन्होंने अपना पीएच.डी. शोध कार्य डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में किया।
यह भी पढ़े -मार्च की शुरुआत से ही बढ़ रही आगजनी, जानें कैसे तापमान बढ़ते ही होने लगती हैं अप्रिय घटनाएं
इसी प्रतियोगिता में मुस्कान जैन (एम.टेक., पोस्ट-हार्वेस्ट एंड फूड इंजीनियरिंग) को द्वितीय पुरस्कार (₹20,000) प्राप्त हुआ, जिन्होंने अपना शोध कार्य डॉ. प्रीति जैन के निर्देशन में किया।डॉ. स्तुति शर्मा (सहायक प्राध्यापक) के निर्देशन में जेनेटिक्स एवं प्लांट ब्रीडिंग विभाग की शोधार्थी डॉ. आयुषी सोनी ने उत्कृष्ट शोध कार्य प्रस्तुत करते हुए ₹15,000 का तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग की डॉ. निशी मिश्रा को डॉ. शरद तिवारी के मार्गदर्शन में तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।इस कार्यक्रम में देशभर से 700 से अधिक शोध-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से लगभग 270 युवा वैज्ञानिकों के शोध-पत्र प्रस्तुति के लिए चयनित किए गए। उल्लेखनीय है कि इन चारों शोधार्थियों को देश के प्रतिष्ठित शोध संस्थानों में फेलोशिप प्राप्त करने का अवसर भी मिला है।
यह भी पढ़े -ऑस्ट्रेलिया में बिकेगा 'गंदा फ्यूल', बाजार में हर महीने 10 करोड़ लीटर अतिरिक्त सप्लाई का लक्ष्य
इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा, अधिष्ठाता कृषि संकाय एवं संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. जी. के. कोतू, जेनेटिक्स एवं प्लांट ब्रीडिंग विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. आशीष कुमार (सहायक प्राध्यापक, प्लांट पैथोलॉजी) तथा डॉ. आर. शिव रामकृष्णन (सहायक प्राध्यापक, प्लांट फिजियोलॉजी) ने सभी शोधार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Created On :   12 March 2026 3:06 PM IST












