Bihar Politics: नीतीश कुमार के बेटे ने पार्टी के नेताओं से मुलाकात करने के बाद दी प्रतिक्रिया, कहा- 'पिता जी ने 20 साल में जो काम किया, मैं...'

नीतीश कुमार के बेटे ने पार्टी के नेताओं से मुलाकात करने के बाद दी प्रतिक्रिया, कहा- पिता जी ने 20 साल में जो काम किया, मैं...
जेडीयू में शामिल होने के बाद नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के लिए वे नालंदा दौरे पर हैं।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार 12 मार्च (गुरुवार) को नालंदा पहुंचे हैं। वहां पर उनका पुश्तैनी गांव कल्याण बीघा है। यहां पर उन्होंने मीडिया से बातचीत की है। उन्होंने कहा है कि उनके पिता ने दो दशक में जो काम किया है, कोशिश होगी कि उसको आगे बढ़ाया जाए। साथ ही जनता का विश्वास पाया जाए। उन्होंने ये भी कहा है कि बिहार की जनता और पार्टी के नेताओं का भी प्यार मिल रहा है। साथ ही इसका भी उन्होंने आभार व्यक्त किया है।

राजनीतिक सफर का आगाज

मालूम हो कि निशांत कुमार ने राजनीति में अभी ही कदम रखा है। इसके साथ ही उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत हो गई है। निशांत कुमार लगातार पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। साथ ही पार्टी में शामिल होने से पहले ये भी बताया गया है कि निशांत कुमार पूरे बिहार की यात्रा करेंगे। निशांत कुमार जहां भी जा रहे हैं लोग उनका फूलों से स्वागत कर रहे हैं।

निशांत कुमार की क्या है जिम्मेदारी?

निशांत कुमार को पार्टी में अभी किसी भी तरह की जिम्मेदारी नहीं मिली है। जब निशांत कुमार पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे थे तब वहां मौजूद सभी ही कार्यकर्ताओं और नेताओं जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था। कार्यालय में पहुंचते ही समर्थकों ने उनको घेर लिया और जोरदार नारेबाजी भी शुरू कर दी थी।

पार्टी में कब शामिल हुए निशांत कुमार?

8 मार्च को निशांत कुमार ने औपचारिक रूप से जेडीयू में शामिल हो गए थे। उन्हें पार्टी की सदस्यता जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने दिलाई थी। बुधवार को जेडीयू कार्यालय में आयोजित ‘जनता दरबार’ में भी वह पहुंचे और उन्होंने आम लोगों की समस्याएं सुनी थीं। जनता दरबार की यह परंपरा लंबे समय से पार्टी कार्यालय में चल रही है, जहां आम नागरिक अपनी परेशानियां सुनाते हैं।

Created On :   12 March 2026 7:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story