Bihar NDA Meeting: राज्यसभा चुनाव से पहले NDA की हुई बड़ी बैठक, नीतीश कुमार सीएम पद छोड़ने के पहले कौन सा प्लान हुआ तैयार

राज्यसभा चुनाव से पहले NDA की हुई बड़ी बैठक, नीतीश कुमार सीएम पद छोड़ने के पहले कौन सा प्लान हुआ तैयार

डिजिटल डेस्क, पटना। राज्यसभा का चुनाव 16 मार्च को होना है उससे पहले NDA की बड़ी बैठक हुई है। खबर है कि सत्तापक्ष राज्यसभा की पांचों सीटें जीतना चाहती है। यह बैठक डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास पर हुई है। मीटिंग में JDU, BJP और अन्य सहयोगी दल के विधायक भी शामिल हुए।

JDU (जनता दल यूनाइटेड) प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा, " राज्यसभा चुनाव के संबंध में हमारे एनडीए विधानमंडल की बैठक हुई। चुनावी प्रक्रिया पर चर्चा हुई पांचों सीटें NDA की झोली में जाएगी महागठबंधन के लोग चाहे कुछ भी कर लें उनकी जीत नहीं होगी। राज्यसभा की पांचों सीटें एनडीए जीतेगा। राज्यसभा चुनाव में भी NDA बेहतर प्रदर्शन करेगा और सभी एकजुट होकर मतदान करेंगे।"

एनडीए सरकार में मंत्री जमा खान ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, "हम लोगों का बड़ा परिवार है, सब लोग मिलकर बिहार के विकास के बारे में काम करेंगे। हमारे पांच उम्मीदवार हैं, पांचों की जीत होगी। वहीं मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा NDA की बैठक हुई है। हम पांचों सीटें (राज्यसभा चुनाव) जीतेंगे। RJD हार जाएगी सब लोग मिलकर अपने पांचों प्रत्याशियों को जिताएंगे।"

राज्यसभा चुनाव से पहले विधायकों का हुआ प्रशिक्षण

BJP विधायक मैथिली ठाकुर भी इस मीटिंग में हिस्सा लेने पहुंची। उन्होंने कहा NDA की अनुशासनात्मक बैठकें, आंतरिक बैठकें चलती रहती हैं इसलिए आज हम सभी मंत्री, विधायक, NDA के सभी नेताओं की बैठक हुई। राज्यसभा चुनाव को लेकर हमें प्रशिक्षण दिया गया, बहुत सारे पहली बार के विधायक हैं तो किसी को कोई संशय न हो इसलिए पूरी प्रक्रिया को समझाने के लिए बैठक थी।"

गौरतलब है कि बिहार में राज्यसभा की 5 सीटें खाली हो रही हैं। पांच सीटों के लिए छह प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। इसमें सीएम नीतीश कुमार भी शामिल हैं। उनके राज्यसभा जाने से पहले उनके बेटे निशांत कुमार जेडीयू में आधिकारिक रूप से शामिल हो चुके हैं।

Created On :   12 March 2026 11:57 PM IST

Tags

Next Story