भरत तिवारी मामले पर NDA में दो फाड़: चिराग पासवान की किस बात पर जीतन राम मांझी ने किया कटाक्ष, जानें पुलिस एनकाउंटर पर केंद्रीय मंत्रियों का तर्क

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में भरत तिवारी एनकाउंटर पर मामला गरमा रहा है। इस मामले पर राज्य की एनडीए सरकार में दो फाड़ की राजनीति देखने को मिल रही है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पुलिस की कार्रवाई को सही बता रहे हैं। जबकि, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान एनकाउंटर को लेकर पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े कर रहे हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान मांझी ने चिराग पासवान को घेरते नजर आए। उन्होंने कहा कि जो वो करते हैं क्या हम भी वहीं करेंगे। हमने बहुत पहले कह दिया है मेरा मत स्पष्ट है कि वहां पर पुलिस ने जो कार्रवाई की है वो एकदम सटीक है क्योंकि अगर वो कार्रवाई नहीं करते तो पुलिसवाले ही मारे जाते।
यह भी पढ़े -अमरनाथ यात्रा को लेकर पीएम की चिंता जायज, पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद बर्दाश्त नहीं सत शर्मा
जीतन राम मांझी ने भरत तिवारी एनकाउंटर का किया फेवर
मांझी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि अगर वो (भरत तिवारी) ठीक होता तो उसके खिलाफ शेड्यूल कास्ट शेड्यूल ट्राइब्स एक्ट (SC/ST) का केस क्यों लगा था? उन्होंने आगे कहा कि वो जो रिवाल्वर दिखला रहे थे वो रिवाल्वर क्या उनका लाइसेंसी था? तीसरी बात कि अगर पुलिस को मारना होता तो खोपड़ी में मारती, छाती में मारती पुलिस ने कमर के नीचे गोली मारी, इसका मतलब पुलिस उसकी जान नहीं लेना चाहती थी।
महापंचायत के आयोजन को लेकर मांझी ने कहा कि एकदम हमने ये सोचा कि कुछ लोग हैं जो बिहार के शासन (जो सम्राट चौधरी के नेतृत्व में अच्छे से चल रहा है) उसको डिस्टर्ब करना चाहते हैं। हम जानते थे कि हम जाएंगे तो 500 से कम आदमी नहीं आएंगे और वो 2-4 आदमी डिस्टरबेंस करेंगे तो हमारे तरफ से भी लोग चूकेंगे नहीं तो फिर बात बहुत बढ़ जाएगी। इसी कारण शांति व्यवस्था बनी रहे इसलिए अभी उसको टाल दिया गया है।
यह भी पढ़े -अमरनाथ यात्रियों के लिए पीएम मोदी का पत्र उत्साहवर्धक, कांग्रेस में प्रतिभाओं की उपेक्षा शाहनवाज हुसैन
चिराग पासवान ने पुलिस एनकाउंटर पर उठाए सवाल
इस मामले पर चिराग पासवान का कहना है कि जो लोग ऐसे विषयों पर भी ओछी राजनीति करते हैं वो कतई उसके पक्षदार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिले इसलिए मैं आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर आया हूं। उन्होंने आगे कहा कि जितने भी दोषी अधिकारी हैं उनके ऊपर सजा हो इसके लिए हम लोग प्रतिबद्ध हैं।
मांझी के वेलडन भोजपुर पुलिस के बयान पर पासवान ने कहा कि ये मेरी समझ के परे है कि अगर कोई आत्मसमर्पण कर रहा है उसके बावजूद इस तरीके से गोली चलाना, आप इसको जायज नहीं ठहरा सकते और जो भी दोषी हैं उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
Created On :   3 July 2026 8:04 PM IST




