दतिया उपचुनाव 2026: बीजेपी- कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों के सामने बड़ी चुनावी चुनौती, जानिए किसके सामने कौन सा चैलेंज?

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश के दतिया उपचुनाव में बीजेपी के सबसे प्रमुख और प्रबल संभावित उम्मीदवार पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा हैं। उनके नाम को लेकर पार्टी में सबसे ज्यादा सहमति और चर्चा है।लेकिन उनके सामने संगठन स्तर से लेकर सत्ता और स्थानीय समाज में भी कई तरह की चुनौतियां है। सबसे पहले संगठन में उनके नाम पर प्रत्याशी के तौर मुहर लगना , क्योंकि पार्टी के भीतर ही कई दिग्गज नेता अंदरुनी विरोध कर सकते है। उनके जीतने पर सरकार में विस्तार करना पड़ सकता है। उनके गृहमंत्री रहने के दौरान उन पर स्थानीय लोगों ने कई तरह के आरोप लगाए। इलाके में उनके समर्थक नेताओं की दबंगई वाली छवि ने चुनाव में नुकसान पहुंचाया। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान से उनकी अनबन की खबर किसी से छिपी नहीं हैं। शिवराज शासन में नरोत्तम को दूसरे नंबर का नेता माना जाता था।
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस के सामने भी प्रत्याशियों के चयन की चुनौती से लेकर कई तरह की चुनौतियां है। भावनात्मक रूप से कांग्रेस राजेंद्र भारती के बेटे को चुनाव में मौका दे सकती है, लेकिन मतदाताओं का भरोसा जीतना, पार्टी के भीतर ही जिन प्रत्याशियों को टिकट नहीं मिलेगा वो उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती बन सकते है। बीजेपी के दिग्गज और अनुभवी नेता के सामने चुनावी मैदान में उतरना अपने आप में एक कठिन चुनौती होगी। संभावित कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर डॉ अंकित भारती का कहना है कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जिसे भी उम्मीदवार घोषित करेगी उन्हें हमारा पूरा समर्थन और सहयोग रहेगा। बाहरी प्रत्याशी की वजह स्थानीय कैंडिडेट को अवसर मिलने की बात कही। उन्होंने उपचुनाव को लेकर अभी हाईकोर्ट में मामला लंबित है, 8 जुलाई को केस की सुनवाई होनी है। पता नहीं चुनाव आयोग को उपचुनाव कराने की इतनी जल्दबाजी क्यों है?, जबकि यूपी के मिल्कीपुर विधानसभा चुनाव में कोर्ट में मामला लंबित होने की वजह से चुनाव आयोग ने उपचुनाव की तारीख याचिका समाप्त होने के बाद घोषित की थी।
यह भी पढ़े -बीजेपी नरोत्तम मिश्रा की जगह दूसरे चेहरे पर लगा सकती है दांव? चर्चा में उनके करीबी नेता का नाम
दतिया विधानसभा कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने के कारण खाली हुई है। बीते दिन चुनाव आयोग ने 30 जुलाई को वोटिंग और 3 अगस्त को चुनावी नतीजे घोषित करने की तारीख तय की गई है। इसके बाद दतिया उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां काफी तेज हो चुकी हैं।
Created On :   3 July 2026 6:30 PM IST




