Datia Assembly By-Election: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा लड़ेंगे दतिया उपचुनाव? कैलाश विजयवर्गीय ने दिया बड़ा अपटेड

पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा लड़ेंगे दतिया उपचुनाव? कैलाश विजयवर्गीय ने दिया बड़ा अपटेड
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा हो गई है, लेकिन तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है। लेकिन बीजेपी की तरफ से किसी नेता को उम्मीदवार नहीं बनाया है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा हो गई है, लेकिन तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है। लेकिन बीजेपी की तरफ से किसी नेता को उम्मीदवार नहीं बनाया है, लेकिन इस पर राज्य के पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा को प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय से सवाल पूछा गया तो उनका कहना है कि ये कहना अभी जल्दबाजी होगी। साथ ही उन्होंने मीडिया से कहा कि जिस नेता का नाम तय किया जाएगा, उसका नाम जरूर बता दिया जाएगा।

कांग्रेस के ऐतराज पर क्या कहा?

उपचुनाव की घोषणा पर कैलाश विजयवर्गीय से सवाल किया गया तो उनका कहना है कि ये काम निर्वाचन आयोग का है और उन्होंने इसकी घोषणा की है तो पार्टी वहां पर निश्चित रूप से अपना प्रत्याशी उतारेगी और जीत भी दर्ज कराएंगे। वहीं, इस मामले में कांग्रेस ने ऐतराज जताया है। इस पर बीजेपी नेता ने बताया कि कांग्रेस ने न्यायपालिका, कार्य पालिका और चुनाव तक आपत्ति जताई है। साथ ही कहा कि समय सीमा के पहले आयोग को चुनाव कराना जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि कोई भी विधानसभा या लोकसभा सीट लंबे समय तक खाली नहीं छोड़ी जा सकती है। इसलिए आयोग के फैसले का स्वागत करते हैं और बीजेपी ये चुनाव जीतेगी।

मुख्यमंत्री को पत्र लिखने वाले मामले पर सवाल किया गया तो इस पर उनका कहना है, "ये चैप्टर क्लोज हो गया है। कुछ और सवाल हैं तो पूछिए।" साथ ही उनसे इंदौर में कल रात को अचानक बैठक रद्द करने वाले मामले के सवाल पर कहा,"बैठक रखने वाले और बैठक निरस्त करने वालों से पूछिए।"

'मौन सत्याग्रह' पर दी प्रतिक्रिया

कांग्रेस 'मौन सत्याग्रह' कर रही है। इससे जुड़े सवाल पर कैलाश विजयवर्गीय का कहना है, "प्रजातंत्र के चौथे स्तंभ (मीडिया) को डराने, धमकाने और मुंह बंद करने का एक प्रयास कर रही है। मेरा ख्याल है कि इनके नेता भी किया था। इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाया था। इनके परिणाम कांग्रेस के लिए कभी अच्छे नहीं रहे हैं और अच्छे नहीं रहेंगे।"

बता दें कि इस सीट पर कांग्रेस नेता राजेंद्र भारती विधायक थे, लेकिन उन्हें आर्थिक अनियमितता से जुड़े मामले में तीन साल की सजा सुनाई गई। इसके बाद उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म हो गई। हालांकि, कांग्रेस नेता ने इस फैसले को न्यायालय में चुनौती दी है, लेकिन अभी तक उन्हें कोई राहत नहीं मिली है।

Created On :   2 July 2026 9:05 PM IST

Tags

Next Story