Maharashtra Politics: क्या शरद पवार की पार्टी NCP-SP का कांग्रेस में होगा विलय? पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने किया स्पष्ट

क्या शरद पवार की पार्टी NCP-SP का कांग्रेस में होगा विलय? पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने किया स्पष्ट
महाराष्ट्र की राजनीति में शरद पवार की राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (NCP) के विलय को लेकर कांग्रेस नेता लगातार बयान जारी कर रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में शरद पवार की राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (NCP) के विलय को लेकर कांग्रेस नेता लगातार बयान जारी कर रहे हैं। इस बीच प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता नाना पटोले का इस मामले को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। उनका कहना है कि एनसीपी के विलय को लेकर कोई चर्चा नहीं हो रही है। इसे सिर्फ उन्होंने अफवाह और मूल मुद्दे से भटकाने वाला मामला बताया है। साथ ही पार्टी के एक सीनियर लीडर और पूर्व मुख्यमंत्री पृश्वीराज चव्हाण की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

'सिर्फ रहेगी ये दो विचारधारा'

एनसीपी-एपी के विलय पर पृश्वीराज चव्हाण का कहना है कि इस प्रकार की खबरें उन्होंने देखी है, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर इस बारे में उन्हें कुछ नहीं पता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिन दलों ने अपने नाम से कांग्रेस को नहीं हटाया है, उन्हें अब घर वापसी कर लेना चाहिए।

उन्होंने कहा, "मैं मानता हूं कि देश में सिर्फ दो ही विचारधारा रहेगी। एक हिंदू राष्ट्रवादी जो फासिस्ट सरकार स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं और दूसरी समतावादी जो फुले, साहू, आंबेडकर, गांधी और नेहरू की विचारधारा है। ये दो ही विचारधारा रहेंगे। छोटी पार्टियों का लोकल स्तर पर अस्तित्व जरूर रहे, इससे कोई हर्जा नहीं है लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर ये दो ही विचारधारा रहेगी। जैसे अमेरिका में दो ही पार्टियां बची हैं, हम उस तरफ ही जा रहे हैं। एनसीपी को सोचना पड़ेगा कि आप किस दिशा में जा रहे हैं।"

विलय पर रोहित पवार ने क्या कहा?

शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार ने 1 जुलाई को मीडिया के सवाल पर विलय को लेकर कहा, "इसमें कोई तथ्य नहीं है। हमारे सीनियर लेवल पर इस विषय पर चर्चा नहीं हुई है। दो पक्षों में चर्चा नहीं हुई। कुछ लोग जानबूझकर ये विषय छेड़ रहे हैं, ऐसा हमारा कहना है।" हालांकि, कुछ दिन पहले ही कांग्रेस के एक नेता ने बताया था कि एनसीपी-एसपी के विलय को लेकर हाईकमान से बातचीत चल रही है।

Created On :   2 July 2026 6:56 PM IST

Tags

Next Story