अलविदा खामेनेई: खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम, खुद शेयर की जानकारी, ये इंडियन डेलिगेशन भी बनेगा हिस्सा

खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम, खुद शेयर की जानकारी, ये इंडियन डेलिगेशन भी बनेगा हिस्सा
महबूबा मुफ्ती, अयातुल्ला अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ईरान जाएंगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान ने अपने पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भारत के कई नेताओं को बुलाया है। यह कार्यक्रम 4 जुलाई से 9 जुलाई तक तेहरान, कोम और मशहद में होगा। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इस निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है और उन्होंने ईरान जाने की पुष्टि भी की है। वहीं, भारत सरकार की ओर से भी एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल इस कार्यक्रम में शामिल होगा। दुनिया के कई देशों के नेता भी अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए ईरान पहुंचने वाले हैं।

महबूबा मुफ्ती जाएंगी ईरान

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने निजी चैनल एबीपी को बताया कि वह ईरान जाएंगी। उन्होंने बताया कि वह वहां जाकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देंगी और ईरान के लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करेंगी। उन्होंने अपनी यात्रा की पुष्टि करते हुए कहा कि वह तय कार्यक्रम के अनुसार शामिल होंगी।

किन भारतीय नेताओं को मिला निमंत्रण?

ईरान ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई नेताओं को भी बुलाया है। इनमें सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी, इमरान अंसारी, मोहम्मद हनीफा, मसरूर अब्बास अंसारी और आगा सैयद हसन मोसावी अल सफवी जैसे नाम शामिल हैं। अलग-अलग दलों के कई अन्य नेताओं को भी राजनयिक माध्यम से निमंत्रण भेजा गया है।

पीएम मोदी क्यों नहीं जाएंगे?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निमंत्रण मिला था लेकिन पहले से तय विदेश दौरे की वजह से वह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे। उनकी जगह भारत सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल ईरान जाएगा। इसमें बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा शामिल होंगे। इसके अलावा बीजेपी और कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के भी कार्यक्रम में पहुंचने की उम्मीद है।

Created On :   2 July 2026 3:04 PM IST

Tags

Next Story