UP News: सपा अध्यक्ष अखिलेश ने चंदा चोरी केस में सरकार पर साधा निशाना, बीजेपी ने किया पलटवार

सपा अध्यक्ष अखिलेश ने चंदा चोरी केस में सरकार पर साधा निशाना, बीजेपी ने किया पलटवार
सपा ने कहा भाजपा को चंदा, दान, चढ़ावा और वोट नहीं मिलने वाला ,बीजेपी नेताओं ने कहा इनकी शक्ति को जनता ने छीन लिया

डिजिटल डेस्क, भोपाल। उत्तरप्रदेश में राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर गरम सियासी माहौल बना हुआ है। विपक्षी पार्टी सपा के चीफ व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा है, जिस पर सत्तारूढ़ नेताओं ने भी पलटवार किया है। अखिलेश यादव ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा थाना-पुलिस भाजपा के इशारों पर काम कर रहे हैं। इस बार भाजपा को चंदा, दान, चढ़ावा और वोट नहीं मिलने वाला है, इन्होंने संविधान, आस्था, मर्यादा और श्रद्धा को डगा दिया है, हमें उम्मीद है कि प्रभु राम के चढ़ावे को लेकर जो चर्चाएं बनी है, वह सच्चाई अभी और बाहर आएगी। सपा नेता सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग कर रहे है।

राम मंदिर चंदे से जुड़े विवाद पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद ने कहा विपक्ष के नेताओं की शक्ति को जनता ने छीन लिया है। केवल आरोप-प्रत्यारोप करना इनका काम रह गया है, पोस्टर बनाना, ट्वीट करना काम रह गया।

भाजपा नेता अशोक वाजपेयी का कहना है कि आज जो विपक्ष के नेता राम मंदिर को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं, इससे पहले ये सब कहां सोए हुए थे? उन्होंने राम मंदिर बनने के रास्ते में तमाम रोड़े अटकाए, राम मंदिर बनने के बाद आज तक राम लला के दर्शन करना उन्हें उचित नहीं लगा। जो अयोध्या से नफरत करते थे, राम मंदिर में एक भी बार दर्शन करने नहीं गए, आज उनके मन एकाएक राम मंदिर के प्रति अनुराग जाग गया है। SIT जांच कर रही है और निष्पक्ष जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी, जनता उनके(विपक्ष) बारे में जानती है कि वे इस पर राजनीति करने चाहते हैं लेकिन वे इसमें कभी कामयाब नहीं होंगे।

भाजपा नेता आर.पी. सिंह ने अयोध्या कथित दानचोरी मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर कहा योगी आदित्यनाथ बड़ी स्पष्टता से कह चुके हैं कि अधिकारी हो या कोई कर्मचारी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और अब जांच का दायरा भी बढ़ा दिया गया है।

भाजपा नेता गुरु प्रकाश पासवान ने अयोध्या राम मंदिर से जुड़े कथित दान चोरी मामले पर कहा मामला अत्यंत ही गंभीर है और संवेदनशील है। इस पर जिस प्रकार की राजनीति विपक्ष के द्वारा की जा रही है वो दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। SIR हो, FIR हो, गिरफ्तारी हो या जांच हो सरकार ने इसमें सर्वोच्च प्राथमिकता सुनिश्चित की है। कानून की सर्वोच्चता हमारी प्रतिबद्धता है, जनता, राम भक्त और देश के लोग आपके पाखंड को देख रहे हैं।

Created On :   2 July 2026 4:11 PM IST

Tags

Next Story