बंगाल न्यूज: टीएमसी नेताओं ने बागी गुट की EC से हुई मुलाकात को बताया गैरकानूनी, प्रतिनिधिमंडल को टुटफुटिया झुंड कहा

टीएमसी नेताओं ने बागी गुट की EC से हुई मुलाकात को बताया गैरकानूनी, प्रतिनिधिमंडल को टुटफुटिया झुंड कहा
बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में TMC प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की

डिजिटल डेस्क, भोपाल। बंगाल में TMC के अंदर चल रहा विवाद लगातार बढ़ रहा है। ऋतब्रत बनर्जी की अगुवाई में बागी नेताओं को गुट चुनाव आयोग से मिला। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के दो-तिहाई से अधिक विधायक उनके साथ हैं। इसे लेकर उन्होंने असली टीएमसी होने का दावा किया हैं।

TMC सांसद सागरिका घोष ने पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में TMC प्रतिनिधिमंडल की चुनाव आयोग से मुलाकात पर न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा पहले तो यह कोई गुट नहीं है बल्कि टुटफुटिया झुंड है जिसमें इधर-उधर से लोग एकत्रित हुए हैं। उनके जो स्वनियुक्त नेता हैं, वह खुद ही पार्टी से निष्काषित हो चुके हैं। उनकी जो यह मुलाकात है वह गैर कानूनी है क्योंकि चुनाव आयोग के ही नियमों के अनुसार, जब किसी पार्टी की ओर से चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मिलने की अनुमति मांगी जाती है तो चिट्ठी लिखने वाले अधिकृत प्रतिनिधि होते हैं और उन्हीं के साथ चुनाव आयोग की पूरी बेंच मुलाकात करती है। लेकिन ये लोग कौन हैं? इन लोगों को अनुमति कैसे मिली? ये जो मुलाकात है, यह गैर कानूनी मुलाकात है।

TMC सांसद सौगत रॉय ने बागी गुट की EC से मुलाकात पर कहा ये टूटफूटिया झुंड है। उन्हें स्वीकृति नहीं है। हमारा सवाल है कि उन्हें चुनाव आयोग द्वारा अलग से मिलने क्यों दिया गया? उन्हें अनुमति नहीं मिलनी चाहिए थी, बनर्जी को पार्टी से निष्काषित किया गया था। उन्हें क्या अधिकार है या वे कैसे पार्टी का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं?

Created On :   2 July 2026 5:33 PM IST

Tags

Next Story