चढ़ावा चोरी: घोटालेबाजों के खिलाफ FIR की तहरीर लेकर राम जन्मभूमि थाना जाएंगे अधिवक्ता संघ अयोध्या के वकील

घोटालेबाजों के खिलाफ FIR की तहरीर लेकर राम जन्मभूमि थाना जाएंगे अधिवक्ता संघ अयोध्या के वकील
अयोध्या बार एसोसिएशन का कहना है कि अगर कोई और रास्ता नहीं बचा तो हम न्यायालय जाएंगे। हाई कोर्ट -सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। उत्तरप्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी केस में अयोध्या बार एसोसिएशन एक्शन मोड़ में आ गया है। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर की मांग को लेकर अधिवक्ता संघ अयोध्या के वकील 12 बजे राम जन्मभूमि थाना पहुंचेगे इसे लेकर अयोध्या बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र ने न्यूज एजेंसी एएनआई से जानकारी देते हुए कहा 12 बजे राम जन्मभूमि थाना पहुंचकर तहरीर देने के लिए अधिवक्ता संघ अयोध्या के तमाम वकील जाएंगे।

उन्होंने आगे कहा राम जन्मभूमि मंदिर में हुई तमाम लूट, पहले से चल रही खामियां और इन सभी चीजों को लेकर अधिवक्ता संघ आवेदन देगा कि सीबीआई से जांच हो लेकिन आज जो तहरीर दी जाएगी वो कुछ लोगों के खिलाफ दी जाएगी कि इन लोगों ने इस मामले में घोटाला किया, इसमें चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा के नाम भी शामिल हैं। अन्य कुछ लोगों के नाम सामने आ सकते हैं।

अयोध्या बार संघ के अध्यक्ष का कहना है कि ये हमारी नई शिकायत है, जिसमें तथ्य भी नए हैं, अगर पुलिस FIR दर्ज नहीं करती है, तो इसका मतलब होगा कि पुलिस भी इसमें शामिल है। अगर कोई और रास्ता नहीं बचा तो हम न्यायालय जाएंगे। अगर यहां की अदालत में भी हमारी सुनवाई नहीं हुई तो हम हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

Created On :   2 July 2026 12:38 PM IST

Tags

Next Story