Maharashtra News: ममता बनर्जी की TMC में फिर लगने जा रही सेंध? केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के बयान से हलचल तेज

ममता बनर्जी की TMC में फिर लगने जा रही सेंध? केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के बयान से हलचल तेज
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने गुरुवार को बीजेपी के सहयोगी दलों में पाला बदलकर आने वाले विपक्षी नेताओं पर बड़ा बयान दिया।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने गुरुवार को बीजेपी के सहयोगी दलों में पाला बदलकर आने वाले विपक्षी नेताओं पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियां अपने सांसदों और विधायकों को एकजुट नहीं कर पा रही हैं। इसके साथ अठावले ने यही भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों को देखकर उनके सांसद और विधायक एनडीए में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को लेकर चर्चा की। उन्होंने दावा किया कि टीएमसी के कुछ सांसद उनके संपर्क में हैं।

रामदास अठावले ने विपक्ष पर कसा तंज

रामदास अठावले ने कहा, "महाराष्ट्र में BJP छोटी पार्टियों को खत्म नहीं कर रही है, बल्कि वे पार्टियां खुद ही खत्म हो रही हैं। वे अपने MLAs और MPs को संभाल नहीं पा रही हैं। बहुत सारे MPs और MLAs सोच रहे हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास का एजेंडा बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश का विकास करना है, अपने क्षेत्र का विकास करना है तो विपक्ष में रहने का कोई फायदा नहीं है, इस तरह की भावना बढ़ती जा रही है।"

इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी की पार्टी की चर्चा की। उन्होंने कहा, "जिस तरह से ममता बनर्जी के 20 MPs एक पार्टी में चले गए हैं। 24 जुलाई को मैं भी कोलकाता जा रहा हूं। कुछ TMC MPs भी हमारे संपर्क में हैं। अगर 8 में से 5-6 MPs हमारे पास आते हैं, तो मैं उन्हें RPI (A) में लाने की कोशिश करूंगा।"

टीएमसी के बागी गुट ने चुनाव आयोग से की मुलाकात

वहीं, दूसरी ओर टीएमसी के बागी सांसदों के गुट ने गुरुवार को चुनाव आयोग से मीटिंग की। इस दौरान बागी गुट ने दो तिहाई विधायकों के समर्थन का दावा किया है। ऋतब्रत बनर्जी ने एक बार फिर दावा किया कि हम ही असली टीएमसी हैं। वहीं, ममता बनर्जी गुट की नेता सागरिका घोष ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग बीजेपी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कहने पर काम कर रहा है।

Created On :   2 July 2026 8:50 PM IST

Tags

Next Story