कथित दान गबन केस: भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले आज शोर मचा रहे हैं, भाजपा नेता का विरोधियों को दो टूक जवाब

भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले आज शोर मचा रहे हैं, भाजपा नेता का विरोधियों को दो टूक जवाब
SIT जांच चल रही है, पुलिस जांच के बाद सच सामने आएगा और दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी केस पर सियासी घमासान मचा हुआ है। विपक्ष के निशाने पर आई सत्तारूढ़ बीजेपी पार्टी के नेता विरोधी दलों के नेताओं के जवाब देने के साथ, उन पर आरोप लगा रहे है।

भाजपा नेता आर.पी. सिंह ने अयोध्या राम मंदिर के दान में कथित चोरी के मामले पर कहा, SIT जांच कर रही है और उसके दायरे में सब हैं, अधिकारी हों या कर्मचारी हों। FIR दर्ज करने के बाद 8 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है, छापेमारी भी की जा रही है, वे लोग आज शोर मचा रहे हैं जो कल तक भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाते थे।

अयोध्या के मेयर गिरीश पति त्रिपाठी ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा मुझे पूरा भरोसा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में, SIT की चल रही प्रक्रिया और पुलिस जांच के बाद सच सामने आएगा और दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी। पूरी प्रक्रिया चल रही है और हमें उम्मीद है कि जल्द ही इसका समाधान निकल आएगा। जिस मंदिर में लोगों की इतनी गहरी आस्था हो, उससे जुड़ी हर बात पूरी पारदर्शिता के साथ सामने आनी चाहिए।

Created On :   3 July 2026 2:45 PM IST

Tags

Next Story