चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी को बचा रही है सरकार, विपक्षी पार्टियों ने बीजेपी पर लगाया आरोप

डिजिटल डेस्क, भोपाल। उत्तरप्रदेश के अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में विपक्षी दल सरकार पर आरोप लगा रहे हैं। इसे लेकर कांग्रेस नेता सुखदेव भगत ने एएनआई से कहा आज भी सरकार उसकी सुरक्षा के लिए गंभीर नहीं है और जिस प्रकार वहां की प्रशासनिक और सरकार जिस प्रकार से एक्ट कर रही है। FIR दर्ज नहीं किया गया है। कोई गंभीरता, कोई संवेदनशीलता नहीं है करोड़ों भारतीय की आस्था इससे जोड़ी हुई है, इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए क्योंकि सरकार FIR नहीं करती है, SIT गठन करती है इसका मतलब कही न कही सरकार के संरक्षण में ये सारी चीजें हुई हैं और सरकार मुख्य आरोपी को कही न कही बचा रही।
यह भी पढ़े -राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय से 6 घंटे तक हुई पूछताछ, और लोग भी होंगे अरेस्ट?
कांग्रेस नेता का कहना है कि कहा जिस प्रकार की चीजें सामने आई हैं, उसे लेकर मेरा और हमारी पार्टी का भी ये मानना है कि इस केस में पूरी न्यायिक जांच हो। जिन पर FIR होनी चाहिए उनके खिलाफ FIR दर्ज नहीं की गई है। बड़ी मछलियों को बचाया जा रहा हैं। वहां न केवल हमारी आस्था की चोरी हुई है बल्कि जिम्मेदारी की भी चोरी हुई है, ये लोग जिम्मेदारी से क्यों भाग रहे हैं?
समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने सत्तारूढ़ पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा बीजेपी कटघरे में है क्योंकि मंदिर में चढ़ावे के इस घोटाले में कोई बाहरी व्यक्ति शामिल नहीं है, पूरी ज़िम्मेदारी भाजपा की है, क्योंकि वे ही इसके संरक्षक हैं। कुछ लोगों को बचाया गया, यह अब सिर्फ़ राज्य का मुद्दा नहीं रहा। यह राष्ट्रीय और धीरे-धीरे अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनता जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बनी टीम से इसकी ठीक से जांच होनी चाहिए, हालांकि ये लोग ऐसा नहीं करेंगे, वे दोषियों को कितना भी बचाने की कोशिश करें, यह मामला भगवान राम के दरबार का है और वही उन्हें सज़ा देंगे, 2027 के चुनावों में उन्हें पूरी तरह हार का सामना करना पड़ेगा।
Created On :   3 July 2026 1:49 PM IST






