UP News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय से 6 घंटे तक हुई पूछताछ, और लोग भी होंगे अरेस्ट?

यह भी पढ़े -ममता बनर्जी की TMC में फिर लगने जा रही सेंध? केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के बयान से हलचल तेज
एसआईटी ने कई घंटे की पूछताछ की
न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबाकि, एसआईटी ने ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से करीब छह घंटे तक सवाल किए। टीम ने चंदे की गिनती, बैंक में पैसा जमा करने और पूरी व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। यह भी देखा जा रहा है कि काम किस तरह किया जाता था और किसकी क्या जिम्मेदारी थी।
सुरक्षा और कैश व्यवस्था की हो रही जांच
जांच टीम यह पता लगा रही है कि कर्मचारियों की जांच, सीसीटीवी और निगरानी ठीक से हो रही थी या नहीं। साथ ही बैंक और कैश संभालने वाली एजेंसी की भूमिका भी देखी जा रही है। अगर किसी तरह की लापरवाही मिली तो आगे कार्रवाई हो सकती है।
आरोपियों से पूछताछ, और गिरफ्तारी के संकेत
मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला को 24 घंटे की पुलिस रिमांड मिली है। पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है। अब तक इस मामले में आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने उनके पास से बड़ी रकम भी बरामद की है। जांच एजेंसियों का मानना है कि पूछताछ के बाद कुछ और लोगों पर भी कार्रवाई हो सकती है।
Created On :   3 July 2026 9:59 AM IST










