ISRO Bomb Threat: इसरो मुख्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, परिसर में मचा हड़कंप, पुलिस को जांच में क्या मिला?

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। भारतीय अंतिरक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के बेंगलुरु स्थित मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकी गुरुवार को ईमेल की जरिए दी गई है। इसके बाद पूरे मुख्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। इस मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी गई। एहतियात के तौर पर पुलिस ने तुरंत इसरो मुख्याल परिसर को खाली कराया गया। साथ ही बेंगलुरु पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने पूरे परिसर में संघन तलाशी अभियान चलाया।
मुख्याल में इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू
हालांकि, इस अभियान के दौरान अभी तक दस्ते को कोई संदिग्ध चीज हाथ नहीं लगी है। इसके बाद पुलिस ने इसे अफवाह बताकर अपनी सुरक्षा जांच पूरी होने की घोषणा कर दी है। लेकिन इस मामले को सुरक्षा एजेंसियां गंभीरता से ले रही है और संबंधित कार्रवाई कर रही है।
भारत के प्रमुख वैज्ञानिक संस्थान और इसरो के मुख्यालय को बम से उड़ाने वाली धमकी ने एक्टिव कर दिया है। बम की सूचना मिलके के बाद मुख्यालय परिसर में इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू कर दिया गया था। साथ ही परिसर के आसपास इलाकों में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
यह भी पढ़े -सिंधु जल विवाद 'हाथ काटने' की धमकी पर शिवाली देशपांडे का पलटवार, पाकिस्तान को याद दिलाया ऑपरेशन सिंदूर
पुलिस कमिश्नर ने धमकी पर क्या कहा?
इस संवेदनशील मामले पर बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह का कहना है कि इस धमकी को गंभीरता से लिया जा रहा है और देश की सर्वोच्च जांच एजेंसियों के साथ मिलकर पुलिस की जांच जारी है। उन्होंने आगे बताया कि ये धमकी ईमेल के जरिए मिली थी। ऐसे में साइबर सेल की टीम ईमेल के आईपी एड्रेस, ईमेल भेजने वाले शख्स की पहचान में जुटी है। साथ ही इसके पीछे उसके मकसद का भी पता लगाया जा रहा है।
Created On :   2 July 2026 6:10 PM IST









